1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. 'मेरी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप कर, नहीं तो देख लूंगा', नाबालिग ने दूसरे नाबालिग को घोंप दिया चाकू; इंस्टा से कॉल कर बुलाया था

'मेरी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप कर, नहीं तो देख लूंगा', नाबालिग ने दूसरे नाबालिग को घोंप दिया चाकू; इंस्टा से कॉल कर बुलाया था

 Reported By: Yogendra Tiwari, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : May 06, 2026 07:32 pm IST,  Updated : May 06, 2026 07:32 pm IST

नागपुर में लव ट्रायंगल में नाबालिग लड़के की क्रूर हत्या कर दी गई। मृतक और आरोपी का एक ही युवती से लव अफेयर था। युवती ने कुछ दिन पहले ही मृतक के साथ ब्रेकअप कर लिया था और आरोपी के साथ अफेयर था।

लव ट्रायंगल के चलते एक...- India TV Hindi
लव ट्रायंगल के चलते एक प्रेमी ने दूसरे की चाकू मारकर हत्या कर दी। Image Source : REPORTER INPUT

नागपुर के कलमना पुलिस थाना क्षेत्र के वाजपेई नगर में हत्या का गंभीर मामला सामने आया है। मृतक का नाम जोहान शेख बताया जा रहा है जिसकी उम्र 17 साल है। आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है और घटना के बाद से वह फरार है। 

क्या है पूरा मामला?

मृतक जोहान शेख और आरोपी दोनों एक ही युवती से प्रेम करते थे। यही लव ट्रायंगल हत्या की बड़ी वजह बन गया। आरोपी को कुछ दिन पहले जानकारी मिली थी कि जोहान भी उसी युवती से मोहब्बत करता है जिसके साथ वह है। मंगलवार की रात आरोपी ने जोहान शेख को इंस्टाग्राम पर कॉल किया और कलमना थाना अंतर्गत एक सुनसान जगह पर मिलने बुलाया। जैसे ही जोहान वहां मिलने पहुंचा तब आरोपी ने चाकू से वार करना शुरू कर दिया। गंभीर रूप से घायल जोहान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

कुछ दिन पहले ही युवती ने मृतक से किया था ब्रेकअप

दरअसल, मृतक और आरोपी का एक ही युवती से लव अफेयर था। युवती ने कुछ दिन पहले मृतक जोहान के साथ ब्रेकअप कर लिया था और आरोपी के साथ उसका अफेयर था। जोहान युवती को आरोपी के साथ ब्रेकअप करने के लिए दबाव बना रहा था और गालीगलौच भी कर रहा था। युवती ने आरोपी को जोहान की करतूत बताई जिससे आरोपी गुस्सा हो गया और जोहान को मिलने बुलाकर मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाबालिग आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। हत्या के मामले को लेकर कलमना पुलिस थाने के थानेदार प्रवीण काले ने बताया है कि मृतक और आरोपी दोनों एक दूसरे को जानते थे। प्रेम प्रकरण को लेकर हत्या को अंजाम दिया गया है। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर जोहान शेख को कॉल कर बुलाया था फिर जोहान के वहां पहुंचते ही आरोपी ने चाकू से वार कर जोहान की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें-

भाई की पत्नी ने स्वीकार नहीं किया प्रपोजल तो जेठ ने उतार दिया मौत के घाट, पढ़ें ये खौफनाक मामला

लड़की से फोन पर प्यार का इजहार करना पड़ा महंगा, युवक को खंभे से बांधकर इतना पीटा कि हो गई मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।