महाराष्ट्र के पुणे जिले के जुन्नर तालुका के पिंपलवंडी गांव में 9 साल की मासूम बच्ची की हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बच्ची मंगलवार दोपहर से लापता थी। परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। जांच आगे बढ़ी तो बच्ची के पड़ोस में रहने वाले करीब 25 वर्षीय युवक पर शक गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद बच्ची का शव बरामद किया गया। पुणे ग्रामीण पुलिस के मुताबिक, आरोपी साहिल संपत खैरे और मृत बच्ची एक-दूसरे के पड़ोसी थे और दोनों के घर एक ही इलाके में पास-पास हैं।
पड़ोसी युवक ने की हैवानियत
पुलिस का कहना है कि बच्ची आरोपी को पहले से जानती थी इस वारदात को लेकर पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने बताया कि बच्ची घर पर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी बाद में जब वह टीवी देख रही थी तब इसी दौरान आरोपी उसे अपने साथ घर से बाहर ले गया। इसके बाद वह उसे गांव के बाहर खेत की ओर ले गया। इस मामले को लेकर पुणे ग्रामीण पुलिस ने आगे यह भी बताया कृपराधि ने मासूम को खेत में ले जाकर उसका यौन शोषण किया और बादमें यह अपराध छिपाने के लिए उसकी हत्या कर दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की जा रही है
जब मंगलवार दोपहर से बच्ची के घर नहीं लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में परिजनों ने आळेफाटा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की जांच के दौरान पुलिस को एक 25 वर्षीय युवक पर संदेह हुआ। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की जानकारी के आधार पर बच्ची का शव एक जगह से बरामद किया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और वैज्ञानिक सबूत जोड़े साथ ही घटनास्थल का पंचनामा और अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है पोस्टमार्टम के दौरान अब बच्ची की मेडिकल जांच की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की तफ्तीश कर रही है।
पुलिस ने क्या बताया?
आज शाम को, दोपहर के बाद, लगभग साढ़े नौ साल की जो एक बच्ची (लड़की) है, जो उनके पास ही के घर में रहती थी, वह घर पर दूसरे बच्चे के साथ खेलते हुए, टीवी देखते हुए, उसे घर से पहचान होने के कारण (जान-पहचान के चलते) कोई बाहर लेकर गया। और गांव के बाहर, यह जो खेत है, वहाँ खेत में आगे जाकर, उसने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया है, और उसकी हत्या कर दी है। उसका जो आरोपी है, उसे हिरासत में ले लिया गया है। और आगे की जो जांच है, वह शुरू कर दी गई है। फिलहाल हमारी फॉरेंसिक टीम मौके पर है, और उस जगह का पंचनामा, मुआयना जारी है, तथा मेडिकल जांच की जो प्रक्रिया है, वह भी जारी है। धन्यवाद।"
(पुणे से समीर शेख की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें
तालाब में युवक-युवती के शव मिलने से मचा हड़कंप, 14 अगस्त से थे लापता, हत्या या आत्महत्या? पुलिस जांच में जुटी
Latest Crime News