1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. तालाब में युवक-युवती के शव मिलने से मचा हड़कंप, 14 अगस्त से थे लापता, हत्या या आत्महत्या? पुलिस जांच में जुटी

तालाब में युवक-युवती के शव मिलने से मचा हड़कंप, 14 अगस्त से थे लापता, हत्या या आत्महत्या? पुलिस जांच में जुटी

 Written By: Niraj Kumar
 Published : Aug 19, 2026 08:44 am IST,  Updated : Aug 19, 2026 08:44 am IST

वाशिम जिले में तालाब से युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मालेगांव तालुका के गोकसावंगी शिवार स्थित ऊर्ध्व मोर्णा तालाब में दोनों के शव बरामद हुए हैं।

washim, death- India TV Hindi
युवती और युवक Image Source : REPORTER INPUT

वाशिम: वाशिम जिले के मालेगांव तालुका में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। गोकसावंगी शिवार स्थित ऊर्ध्व मोर्णा तालाब में युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान 26 वर्षीय महादेव निंबालकर और 19 वर्षीय निकीता कांबले के रूप में हुई है। दोनों गोकसावंगी गांव के निवासी थे।

14 अगस्त से लापता थे दोनों

जानकारी के मुताबिक महादेव और निकीता 14 अगस्त को अचानक लापता हो गए थे। दोनों के देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। परिवार के लोगों और परिचितों ने आसपास के इलाकों में दोनों को खोजने का प्रयास किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने 15 अगस्त को मालेगांव पुलिस थाने में दोनों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

मछली पकड़ने गए युवकों ने देखा 

इसी बीच, गोकसावंगी शिवार के ऊर्ध्व मोर्णा तालाब में मछली पकड़ने के लिए गए। इसी दौरान उनकी नजर पानी में दिखाई दे रहे दो शवों पर पड़ी। शव देखकर मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को तालाब से बाहर निकलवाया। शवों की पहचान महादेव निंबालकर और निकीता कांबले के रूप में की गई।

हत्या या आत्महत्या? 

दोनों के शव मिलने के बाद परिवार में भी मातम पसर गया। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई। हालांकि दोनों की मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। यह हत्या है या आत्महत्या, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। पुलिस हत्या और आत्महत्या समेत अलग-अलग पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों 14 अगस्त को कहां गए थे और तालाब तक कैसे पहुंचे? मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा । मालेगांव पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों की मौत के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

बता दें कि हाल ही में दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक किराए के मकान से युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। दोनों के शव कमरे में खून से लथपथ मिले थे और मौके से एक पिस्टल बरामद हुई थी। पुलिस के मुताबिक, कमरे के अंदर 26 वर्षीय युवक और 22 वर्षीय युवती खून से लथपथ हालत में मिले। दोनों पिछले करीब एक महीने से इस मकान में किराए पर रह रहे थे। घटना का खुलासा तब हुआ जब युवक की बहन घर पहुंची। दरवाजा बंद होने पर अंदर जाकर देखा तो दोनों मृत पड़े थे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

ये भी पढ़ें:

बांद्रा रेलवे स्टेशन पर 10 किलो से अधिक चरस के साथ पकड़ा गया शख्स, कीमत 10 करोड़ रुपये से भी ज्यादा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।