1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पत्नी को पीटने से रोका तो शराबी बेटे ने मां को ही मार दिया, भाई की शिकायत पर पुलिस ने गिरफ्तार किया

पत्नी को पीटने से रोका तो शराबी बेटे ने मां को ही मार दिया, भाई की शिकायत पर पुलिस ने गिरफ्तार किया

आरोपी नशे में घर आया और पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। वह परिवार के लोगों को गालियां भी दे रहा था। बुजुर्ग मां ने उसे रोकने की कोशिश तो उसने मां की ही हत्या कर दी।

Representative Image- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में शराबी बेटे सिर्फ इसलिए बुजुर्ग मां की हत्या कर दी, क्योंकि वह उसे पत्नी को पीटने से रोक रही थी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि एक व्यक्ति ने अपनी मां की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी, जो उसे अपनी पत्नी की पिटाई करने से रोक रही थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश सिंह ने बताया कि घटना के बाद रविवार रात करीब 10 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना मिर्जापुर जिले के बघेरा कलां गांव की है। हत्या का आरोपी रामसूरत बिंद कथित तौर पर नशे में घर लौटा था और अपनी पत्नी सुनीता देवी की पिटाई करने लगा। वह परिवार के सदस्यों को गालियां भी दे रहा था।

मां ने रोका तो मार दिया

रामसूरत की मां ने उसे मारपीट करने और गालियां देने से रोका तो उसने अपनी 65 वर्षीय मां चमेलिया देवी की कथित तौर पर पिटाई और गला घोंटना शुरू कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गईं। अधिकारी ने बताया कि उनके परिवार वाले उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पुलिस ने बताया कि चमेलिया देवी के दूसरे बेटे राममूरत बिंद की शिकायत के आधार पर जिगना थाने में रामसूरत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हमीरपुर में नशेड़ी युवक ने पत्नी की हत्या की

उत्तर प्रदेश के ही हमीरपुर में एक व्यक्ति ने लोहे के रॉड से पीटकर अपनी पत्नी की  हत्या कर दी। आरोपी ने तीन साल पहले लव मैरिज की थी। परिजनों ने बताया कि वह नशे की गोलियां खाता था और अपनी पत्नी पर शक करता था। कुछ दिन पहले ही उसकी पत्नी मायके से लौटी थी। पत्नी की हत्या करने के बाद लाश के साथ तीन साल के बेटे को कमरे में बंद कर दिया और खुद बाहर बैठा रहा। इसके बाद सभी रिश्तेदारों को फोन कर घटना की जानकारी दी। रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया। पुलिस मौके पर पहुंची तो मासूम अपनी मां के शव से लिपटा मिला। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें-

कॉलेज की छात्रा से गैंगरेप, बिना कपड़ों के छोड़कर भागे दरिंदे, घायल बॉयफ्रेंड ने फोन कर पुलिस को बुलाया तो बची जान

बेंगलुरु में मेड ने कुत्ते को पटककर मारा, शव को घसीटते हुए सैर से लौटी; लिफ्ट के CCTV में कैद हुआ दर्दनाक मंजर

 

 

Latest Crime News