1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. कॉलेज की छात्रा से गैंगरेप, बिना कपड़ों के छोड़कर भागे दरिंदे, घायल बॉयफ्रेंड ने फोन कर पुलिस को बुलाया तो बची जान

कॉलेज की छात्रा से गैंगरेप, बिना कपड़ों के छोड़कर भागे दरिंदे, घायल बॉयफ्रेंड ने फोन कर पुलिस को बुलाया तो बची जान

 Reported By: T Raghavan Edited By: Shakti Singh
 Published : Nov 03, 2025 06:23 pm IST,  Updated : Nov 03, 2025 06:23 pm IST

घटना रविवार देर रात की है। पीड़िता अपने बॉयफ्रेंड के साथ बात कर रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया और उसके प्रेमी के साथ मारपीट की। प्रेमी ने फोन कर पुलिस को बुलाया तो पीड़िता की जान बच पाई।

Representative Image- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : INDIA TV

तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक निजी कॉलेज की छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। घटना पीलामेडु की है। यहां एक निजी कॉलेज में पढ़ने वाली लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ घूम रही थी। इसी दौरान तीन आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया। पीड़िता के प्रेमी के साथ मारपीट की। कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। 

पुलिस के मुताबिक तीन लोगों ने रविवार देर रात कोयंबटूर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास छात्रा के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया।

क्या है मामला?

एक निजी कॉलेज की पोस्ट ग्रेजुएट छात्रा रविवार रात करीब 11 बजे कोयंबटूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास कार में अपने दोस्त से बात कर रही थी। इसी दौरान दोपहिया वाहन पर आए 3 लोगों ने उन्हें कार में देख लिया, उसके प्रेमी के साथ मारपीट की और उसका अपहरण कर लिया। वे उसे एक सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ बलात्कार किया और फिर उसे बिना कपड़ों के छोड़ दिया।

पुलिस ने बचाई जान

पीड़िता के घायल दोस्त ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की और लड़की को कोयंबटूर हवाई अड्डे से एक किलोमीटर दूर एक निजी कॉलेज के पीछे एक सुनसान इलाके में पाया। सुबह करीब 4 बजे उसे बचाया गया और पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

पुलिस ने क्या बताया?

अब तक हुई जांच के मुताबिक तीनों ने कोविलपलायम के पास एक दोपहिया वाहन चुराया और एयरपोर्ट रोड पर घूम रहे थे, जहां उन्हें लड़की और उसका दोस्त एक कार में साथ मिले। अपराधियों को पकड़ने के लिए सात विशेष टीमें बनाई गई हैं। घायल युवक को इलाज के लिए कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें-

बेंगलुरु में मेड ने कुत्ते को पटककर मारा, शव को घसीटते हुए सैर से लौटी; लिफ्ट के CCTV में कैद हुआ दर्दनाक मंजर

किराए के कमरे में अकेली रहती थी युवती, सड़ी-गली अवस्था में मिली लाश; मचा हड़कंप

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।