1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. किराए के कमरे में अकेली रहती थी युवती, सड़ी-गली अवस्था में मिली लाश; मचा हड़कंप

किराए के कमरे में अकेली रहती थी युवती, सड़ी-गली अवस्था में मिली लाश; मचा हड़कंप

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Nov 02, 2025 02:19 pm IST,  Updated : Nov 02, 2025 02:19 pm IST

बेंगलुरु में एक महिला का शव उसके किराए के कमरे से मिला है। शव पूरी तरह से सड़ गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

किराए के कमरे में मिला शव।- India TV Hindi
किराए के कमरे में मिला शव। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला का शव उसके किराए के घर में सड़ी-गली अवस्था में फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी रविवार को दी। युवती के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे खोलने पर घटना का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि युवती का मोबाइल रिकवरी के लिए भेजा गया है। 

अकेले रहती थी युवती

पुलिस के मुताबिक यह घटना उत्तरी बेंगलुरु के सुब्रमण्यनगर थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में घटी। पुलिस ने बताया कि लगभग 25 वर्षीय महिला दावणगेरे की रहने वाली थी और उसके पास एमबीए की डिग्री थी। वह शहर में एक निजी कंपनी में काम करती थी और स्थानीय लोगों के अनुसार, वह अकेली रहती थी और उसे बाइक चलाने का शौक था। 

कमरे में मिली लाश

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वह रेलवे पैरेलल रोड स्थित तीसरी मंजिल के एक कमरे में फंदे से लटकी मिली। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों ने उसे कई बार फोन कॉल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने घर के मालिक से संपर्क किया। उनके मुताबिक, कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था जिसे शनिवार को खोलने पर घटना का पता चला। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को शक है कि मौत कुछ दिन पहले हुई होगी, लेकिन इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चलेगा। पुलिस ने बताया कि उसके मोबाइल फोन को डेटा रिकवरी के लिए फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। पुलिस के मुताबिक, अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें- 

एक और कीर्तिमान बनाने को तैयार ISRO, 'बाहुबली' से लॉन्च होगा देश का सबसे भारी कम्युनिकेशन सैटेलाइट

तेज प्रताप की जान को खतरा! केंद्र सरकार से की सुरक्षा बढ़ाने की मांग; जानें क्यों पहुंचे चुनाव आयोग?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।