1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. बेंगलुरु में मेड ने कुत्ते को पटककर मारा, शव को घसीटते हुए सैर से लौटी; लिफ्ट के CCTV में कैद हुआ दर्दनाक मंजर

बेंगलुरु में मेड ने कुत्ते को पटककर मारा, शव को घसीटते हुए सैर से लौटी; लिफ्ट के CCTV में कैद हुआ दर्दनाक मंजर

 Reported By: T Raghavan Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Nov 03, 2025 04:37 pm IST,  Updated : Nov 03, 2025 04:37 pm IST

बेंगलुरु में एक मेड एक पिल्ले को जमीन पर पटककर बेरहमी से मार डाला। अपार्टमेंट के लिफ्ट में मेड द्वारा की गई यह अमानवीय हरकत CCTV कैमरे में कैद हो गई।

dog murder in lift bengaluru- India TV Hindi
महिला ने लिफ्ट में कुत्ते को पटककर मारा। Image Source : REPORTER INPUT

बेंगलुरु के बागलूर स्थित एक अपार्टमेंट परिसर में पशु क्रूरता का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां हाउस हेल्प के रूप में कार्यरत एक महिला लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जहां उसने कथित तौर पर अपने मालिक के पेट डॉग की हत्या कर दी।

गूफी नाम के पिल्ले की क्रूर मौत 31 अक्टूबर की दोपहर को हुई। आरोपी की पहचान पुष्पलता के रूप में हुई है, राशि पुजारी ने उसे पिल्ले की देखभाल के लिए रखा था।  

CCTV फुटेज ने खोली पोल

डॉग की मौत के बाद पुष्पलता ने झूठी कहानी बनाते हुए कहा कि डॉग अचानक कोलेप्स हो गया और मर गया। हालांकि अपार्टमेंट की लिफ्ट के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज ने इस चौंकाने वाले अपराध का पर्दाफाश कर दिया। शक होने पर CCTV फुटेज चेक किया गया जिसमें पुष्पलता डॉग पर बेरहमी से हमला करती दिख रही है। वह उसे लिफ्ट के फर्श पर पटकती हुई दिख रही है।

सामने आया सीसीटीवी फुटेज-

राशि पुजारी की दोस्त श्रद्धा गौड़ा ने सोशल मीडिया पर साझा की गई एक पोस्ट में कहा कि आरोपी ने शुरू में अपराध को छिपाने की कोशिश की। गौड़ा ने अपनी पोस्ट में लिखा, "वह गूफी के बेजान शरीर को घसीटते हुए सैर से लौटी और उसे जरा भी पछतावा नहीं था। उसने मेरी दोस्त को बताया कि गूफी बिना किसी कारण के अचानक मर गया। अगले दिन सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद ही उन्हें पुष्पलता द्वारा किए गए इस घिनौने कृत्य के बारे में पता चला।"

आरोपी महिला को पुलिस ने किया अरेस्ट

गौड़ा ने अपनी पोस्ट में हैशटैग #justiceforgoofy भी लिखा जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। आरोपी को फिलहाल बेंगलुरु पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है, उसके खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत फिर दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें-

किराए के कमरे में अकेली रहती थी युवती, सड़ी-गली अवस्था में मिली लाश; मचा हड़कंप

परिजनों के लिए हैवान बना शख्स, दरांती से की पत्नी, बेटी और रिश्तेदार की हत्या, खुद भी फांसी लगाकर जान दी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।