नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (DUSU) के चुनाव का रिजल्ट आ चुका है। अध्यक्ष समेत चार में से तीन सीटों पर कब्जा कर एबीवीपी ने एक बार फिर कैंपस में अपना परचम लहरा दिया है। वहीं दिल्ली यूनिवर्सिटी में एबीवीपी की जीत भारतीय जनता पार्टी के लिए कई मायनों में अहम है। हाल में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद माना जा रहा था युवाओं में नाराजगी है। लेकिन DUSU चुनाव रिजल्ट ने इस भ्रम को भी दूर कर दिया है। बीजेपी का मानना है कि 'नाराज फुफाओं' ने लोगों को गुमराह करने के लिए जो 'झूठ की गूंज' पैदा करने की कोशिश की थी उसे युवाओं ने नकार दिया है।
DUSU में एबीवीपी का जीतना बड़ा संदेश-बीजेपी
दरअसल, DUSU दिल्ली यूनिवर्सिटी का यूनियन है जो मिनी-इंडिया है। यह देश की सबसे मेनस्ट्रीम और कॉस्मोपॉलिटन यूनिवर्सिटी है। DUSU का ABVP को यह जीत दिलाना अपने आप में एक बड़ा संदेश है। बीजेपी का मानना है कि यह रिजल्ट दिखाता है कि युवा एस्पिरेशनल इंडिया ग्रोथ और नेशनलिज़्म की वैल्यूज़ से जुड़ा है।
बीजेपी का मानना है कि कांग्रेस और उनके नाराज़ फूफाओं के झुंड ने युवाओं को गुमराह करने के लिए जो कुछ भी कर सकते थे और किया । लेकिन युवा उनके झूठ की गूंज में नहीं फंसे हैं। 'नाराज फुफाओं का झूठ' दिल्ली यूनिवर्सिटी में नहीं 'गूंज' सका।
DUSU में जीरो पर पहुंची NSUI
NSUI जो पहले लंबे समय तक DUSU पर हावी थी, अब ज़ीरो पर है। बीजेपी का मानना है कि कांग्रेस और युवा एक साथ नहीं हो सकते। क्योंकि कांग्रेस की स्टाइल पॉलिटिक्स ही युवा विरोधी है। नॉर्थ कैंपस में एबीवीपी का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा, जहां भारत के कुछ बेहतरीन कॉलेज जैसे एसआरसीसी, हिंदू, हंसराज, केएमसी, रामजस और लॉ फैकल्टी हैं।
किरन रिजिजू का बयान
DUSUचुनाव के नतीजों पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का भी बयान सामने आया है, "दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन का चुनाव बहुत ज़रूरी और बहुत सिंबॉलिक है। AVBP ने एक बार फिर बहुत बड़ी जीत हासिल करके अपनी बहुत बड़ी पहचान बनाई है। कांग्रेस पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई। इसलिए कांग्रेस ने दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन चुनाव में फिर से एक बड़ा ज़ीरो स्कोर किया है। मैं AVBP के सभी उम्मीदवारों को दिल से बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन चुनाव में जीत की आदत डाल ली है... यह 'झूठ की गूंज' टूट गई है, और स्टूडेंट्स ने ज़ोरदार और साफ़ आवाज़ उठाई है। दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन का चुनाव एक तरह से रेफरेंडम है, और इसने युवाओं की आवाज़ को दिखाया है।"
बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के चुनाव में एबीवीपी ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है। एबीवीपी के उम्मीदवार यश डबास ने अध्यक्ष, रिया छाबरी ने सचिव और लक्ष्यराज चौधरी ने संयुक्त सचिव के पद पर जीत दर्ज की जबकि निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन की उपाध्यक्ष पद पर जीत हुई।
ये भी पढ़ें:
डीयू छात्र संघ का अध्यक्ष बनने के बाद यश डबास का पहला रिएक्शन, ABVP की बड़ी जीत पर क्या बोले?