चोरों का सिर मुंडवाने के बाद बिना कपड़े निकाली गई बारात, अब पुलिस कर रही है ये काम
चोरों का सिर मुंडवाने के बाद बिना कपड़े निकाली गई बारात, अब पुलिस कर रही है ये काम
IndiaTV Hindi Desk
Published : Jan 08, 2021 10:52 am IST, Updated : Jan 08, 2021 10:52 am IST
वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने चोरों के कपड़े उतारकर बैंड बाजे के साथ उन्हें घूमाने के आरोप में 8 से 9 लोगों पर केस दर्ज किया है।
Image Source : VIDEO GRABचोरों का सिर मुंडवाने के बाद बिना कपड़े निकाली गई बारात, अब पुलिस कर रही है ये काम
मुंबई. मुंबई में बुधवार से एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग दो चोरों के सारे कपड़े उतरवाकर मोहल्ले में परेड निकाल रहे हैं। इस दौरान दोनों चोर सिर्फ अंडरवियर में थे और लोगों ने बारात की तरफ पर जमकर ढोल नगाड़े बजाए और पूरे मोहल्ले में उन्हें घुमाया जा रहा है। ये वीडियो वेस्ट मालाड है और जिन दो चोरों को गंजा कर बारात निकाली जा रही है, उनपर मोबाइल चुराने का आरोप है।
वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने चोरों के कपड़े उतारकर बैंड बाजे के साथ उन्हें घूमाने के आरोप में 8 से 9 लोगों पर केस दर्ज किया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कांदीवली पुलिस ने आईपीसी की धारा 365, 307, 324, 509 के तहत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को इन आरोपियों को बोरीवली कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को 11 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।