मुंबई में ईरानी डकैत गिरफ्तार, दबिश के दौरान महिलाओं ने किया पथराव, 5-6 पुलिसकर्मी घायल
मुंबई में ईरानी डकैत गिरफ्तार, दबिश के दौरान महिलाओं ने किया पथराव, 5-6 पुलिसकर्मी घायल
Edited By : IndiaTV Hindi Desk
Published : Feb 07, 2023 09:29 am IST,
Updated : Feb 07, 2023 10:09 am IST
मुंबई पुलिस ने एक ऐसे डकैत को गिरफ्तार किया है जो ईरान का रहनेवाला है और मुंबई में रहकर डकैती की घटनाओं को अंजाम देता था।
Image Source : एएनआईमुंबई पुलिस ने ईरानी डकैत को किया गिरफ्तार
मुंबई पुलिस की एक स्पेशल टीम ने ईरानी डकैत को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार डकैत का नाम मोहम्मद जाकिर सैय्याद है। पुलिस को चेन स्नैचिंग के मामलों में इस डकैत की तलाश थी लेकिन यह पुलिस के हाथों से अब तक बचने में कामयाब रहा था। मुबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एस कुदालकर ने बताया कि रविवार पुलिस की स्पेशल टीम ने सैय्याद को खुफिया जानकारी के आधार पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की टीम जब ईरानी डकैत को गिरफ्तार करने पहुंची तो वहां मौजूद ईरानी महिलाओं ने पुलिस टीम का विरोध करते हुए पथराव शुरू कर दिया। ईरानी महिलाओं के पथराव में 5 से 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए।