A
  1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. ओडिशा में 2 दलितों के बाल काटे, चारा खिलाया, नाली का पानी पिलाया; VIDEO देख आपको भी आएगा गुस्सा

ओडिशा में 2 दलितों के बाल काटे, चारा खिलाया, नाली का पानी पिलाया; VIDEO देख आपको भी आएगा गुस्सा

बाबुला नायक और बुलू नायक के साथ न सिर्फ मारपीट की गई, बल्कि उनका अपमान भी किया गया। दोनों के बाल काट दिए गए, घुटनों के बल चलने और मवेशियों का चारा खाने को मजबूर किया गया।

odisha dalit assault- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA ओडिशा में दो दलितों को आधा सिर मुंडवाकर घुटनों के बल चलाया।

ओडिशा के गंजाम जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने सोमवार को दावा किया कि मवेशी तस्कर होने के शक में दो दलितों के बाल काट दिए गए, उन्हें पीटा गया और घुटनों के बल चलने तथा मवेशियों का चारा खाने को मजबूर किया गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में व्यापक आक्रोश फैल गया है।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना रविवार को धाराकोटे पुलिस थाना क्षेत्र के खारीगुम्मा गांव के जाहदा में हुई। पुलिस ने बताया कि पीड़ित सिंगीपुर के बाबुला नायक (54) और बुलू नायक (42) दो गायों और एक बछड़े को ऑटो में हरिओर से अपने गांव ले जा रहे थे तभी खारीगुम्मा में गोरक्षकों के एक ग्रुप ने उन्हें पकड़ लिया और उन पर मवेशियों की तस्करी का आरोप लगाया। पुलिस ने बताया कि भीड़ ने कथित तौर पर दोनों से 30,000 रुपये मांगे। जब पीड़ितों ने मना किया तो उनके साथ मारपीट की गई और अपमानजनक व्यवहार किया गया।

सैलून ले जाकर आधा सिर मुंडवा दिया

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘उन्हें एक सैलून में ले जाया गया और उनका आधा सिर मुंडवा दिया गया। इसके बाद उन्हें एक किलोमीटर से अधिक दूरी तक घुटनों के बल चलने, मवेशियों का चारा खाने और नाली का पानी पीने को मजबूर किया गया।’’  इस पूरी घटना को वहां मौजूद किसी शख्स ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कांग्रेस नेता निरंजन पटनायक ने भी इस घटना की निंदा की है, साथ ही वीडियो भी शेयर किया है। 

गंजाम के पुलिस अधीक्षक सुवेन्दु कुमार पात्रा ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने इस मामले में कम से कम छह लोगों को हिरासत में लिया है। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

मुस्लिम पिता ने बेटी का काटा सिर, लव मैरिज करने की दे डाली इतनी बड़ी सजा, दलित पति का रो-रोकर बुरा हाल

शिक्षा के मंदिर में दलित बच्ची के साथ हुआ आमानवीय बर्ताव, मासिक धर्म के कारण परीक्षा के दौरान क्लास से बाहर बिठाया

Latest Crime News