A
  1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. गोवा में रूसी महिलाओं के साथ छेड़छाड़, आरोपियों ने बिना सहमति के बनाई वीडियो

गोवा में रूसी महिलाओं के साथ छेड़छाड़, आरोपियों ने बिना सहमति के बनाई वीडियो

गोवा में समुद्र किनारे रूसी महिलाओं से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। आरोपियों ने पर्यटकों की सहमति के बिना उनकी तस्वीरें ली और वीडियो भी बनाया।

गोवा में रूसी महिलाओं के साथ छेड़छाड़।- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE गोवा में रूसी महिलाओं के साथ छेड़छाड़।

पणजी: गोवा के बागा बीच पर कुछ रूसी महिला पर्यटकों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। हालांकि, बीच मार्शल और एक जीवन रक्षक के समय पर हस्तक्षेप से मामला और बिगड़ने से बच गया। यह घटना पिछले सप्ताह की बताई जा रही है। इस घटना में शामिल घरेलू पर्यटकों को चेतावनी देकर वहां से जाने की अनुमति दे दी गई थी। आरोप है कि ये लोग महिला पर्यटकों को परेशान कर रहे थे। 

कंधे पर हाथ रखकर चूमने की कोशिश

बीच सेफ्टी एजेंसी, दृष्टि मरीन ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पिछले सप्ताह गोवा के समुद्र तट पर महिला पर्यटकों से जुड़े उत्पीड़न के चार मामले, तीन चिकित्सा आपात स्थिति और एक गुमशुदा वस्तु मिलने का मामला दर्ज किया गया। एक अन्य घटना में तेलंगाना के दो पुरुष पर्यटकों ने कथित तौर पर शराब के नशे में समुद्र तट के पास सेल्फी लेने से इनकार करने पर एक विदेशी महिला को परेशान किया। आरोप है कि उनमें से एक व्यक्ति ने महिला के कंधे पर हाथ रखकर उसे चूमने की कोशिश की। विवाद के बाद दोनों पर्यटकों को थाने ले जाया गया। बता दें कि वर्तमान में लगभग 70 मार्शल पांच लोकप्रिय समुद्र तटों (बागा, कलांगुट, कैंडोलिम, कोल्वा और बेनौलिम) पर तैनात हैं।

बिना सहमति के बनाए वीडियो

वहीं दक्षिण गोवा के कोल्वा बीच पर कर्नाटक के सात-आठ पर्यटकों का एक समूह बिना सहमति के कथित तौर पर रूसी महिलाओं के वीडियो बना रहा था और उनकी तस्वीरें खींच रहा था। जीवन रक्षकों ने हस्तक्षेप किया और कार्रवाई के लिए उन लोगों को गोवा पुलिस के हवाले कर दिया। रविवार शाम को पटनेम बीच पर जीवन रक्षकों ने देखा कि बिहार के पांच पर्यटक कथित तौर पर पुणे के एक दंपति को परेशान कर रहे थे और उनकी सहमति के बिना उनका वीडियो बना रहे थे। दंपति को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया और गोवा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिसकर्मी 15 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचे और पर्यटकों को कार्रवाई के लिए हिरासत में ले लिया। 

यह भी पढ़ें-

दामाद ने सास के साथ किया दुष्कर्म, फिर पीट-पीटकर की हत्या

Latest Crime News