हैदराबाद: तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी सास से दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी। आरोपी की पत्नी ने ही उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आशंका है कि आरोपी ने नशे की हालत में यह कृत्य किया।
पुलिस ने घटना अनुसार, यह घटना आठ फरवरी की रात कलवाकुर्थी मंडल में उस समय हुई, जब बुजुर्ग महिला घर में अकेली थी। आरोपी की पत्नी और पीड़िता की बेटी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया है कि लगभग 40 वर्षीय आरोपी मजदूर है और शराब का आदी है। शिकायत के अनुसार, उसने अपने घर में अपनी सास (लगभग 65 वर्ष) से बलात्कार किया और बाद में उसकी हत्या कर दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आशंका है कि आरोपी ने बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की होगी, जिससे उसकी मौत हुई। उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच जारी है। पुलिस ने यह भी बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपी ने नशे की हालत में इस घटना को अंजाम दिया। शिकायत के आधार पर कलवाकुर्थी थाने में मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में भी देखने को मिला। यहां फैजगंज बेहटा इलाके में कथित रूप से एक हजार रुपये के बदले एक युवक ने अपनी पत्नी को ही अपने दोस्तों के हवाले कर दिया। शख्स के दोनों दोस्तों ने उसकी पत्नी के साथ एक बाग में दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस से घटना की शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पति फरार चल रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें-
बच्चों के लापता होने के पीछे कोई नेटवर्क तो नहीं, पता करे केंद्र सरकार: सुप्रीम कोर्ट
संपादक की पसंद