Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. सूरत: बंद कमरे में मिले तीन शव, पत्नी और बेटे के साथ केमिकल व्यापारी की मौत; मुंह से निकलता मिला झाग

सूरत: बंद कमरे में मिले तीन शव, पत्नी और बेटे के साथ केमिकल व्यापारी की मौत; मुंह से निकलता मिला झाग

Edited By: Amar Deep @amardeepmau
Published : Feb 10, 2026 05:03 pm IST, Updated : Feb 10, 2026 05:03 pm IST

सूरत के हरिपुरा क्षेत्र में तीन लोगों का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान केमिकल व्यापारी, उसकी पत्नी और 12 साल के बेटे के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बंद कमरे में मिले तीनों के शव। - India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT बंद कमरे में मिले तीनों के शव।

सूरत: शहर में केमिकल व्यापारी सहित परिवार की तीन सदस्यों की मौत का मामला सामने आया है। मामला सूरत के हरिपुरा क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां केमिकल व्यापारी का 12 वर्षीय बेटा स्कूल जाने के लिए तैयार होकर नहीं। इस पर परिवार का ही एक लड़का उसे लेने तीसरी मंजिल पर पहुंचा। उसने दरवाजा खोलना चाहा, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद उसने अपने परिवार को बताया कि कोई दरवाजा नहीं खोल रहा है। इसके बाद अन्य लोग भी तीसरी मंजिल पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ा। कमरे में केमिकल व्यापारी, उसकी पत्नी और उसके बेटे का शव मिला। तीनों के मुंह से झाग निकल रहा था।

कमरे में गैस लीक होने की आशंका

इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। आनन-फानन में पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। डीसीपी राघव जैन ने बताया कि जब हम पहुंचे तो रूम से हल्की-हल्की गैस की स्मेल आ रही थी। हमने तुरंत फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। प्राथमिक जांच में पता चल रहा है कि गैस रिसाव के कारण दम घुटने से मौत हो सकती है। तीनों के शवों पर पाए गए झाग के निशान उसी ओर संकेत देते हैं। जब पुलिस ने घर में प्रवेश किया तब घर में ऐसी ओर गैस कनेक्शन दोनों चालू पाए गए हैं, जिससे रिसाव की आशंका बढ़ जाती है। जब हम तीसरी मंजिल पहुंचे तब परिवार ने घर का दरवाजा तोड़ दिया था और सभी खिड़की भी खोल दी थी इसलिए गैस की स्मेल कम हो गई थी।

जांच में जुटी पुलिस

परिवार का कहना है कि तीनों भाई सूरत के पांडेसरा इलाके में साथ मिलकर केमिकल की फैक्ट्री चलाते हैं। पूरा परिवार एक साथ रहता है। मृतक भाई और उनका परिवार रात को सिर्फ यहां सोने के लिए ही आते हैं। रात करीब 11 बजे पति, पत्नी ओर बेटा इस मकान की तीसरी मंजिल पर सोने के लिए आए थे और हादसा हो गया। पुलिस की टीम अब तीनों की मौत की जांच कर रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फॉरेंसिक जांच के बाद ही पता चलेगा कि तीनों की मौत कैसे हुई है। (इनपुट- शैलेष चांपानेरिया)

यह भी पढ़ें-

राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए तेज प्रताप यादव, प्रदान की 11 लाख रुपये की सहायता

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement