1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली बवाना में कारोबारी की हत्या की जिम्मेदारी, दिनदहाड़े दौड़ाकर मारी थी गोली

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली बवाना में कारोबारी की हत्या की जिम्मेदारी, दिनदहाड़े दौड़ाकर मारी थी गोली

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Feb 10, 2026 05:52 pm IST,  Updated : Feb 10, 2026 05:52 pm IST

दिल्ली के बवाना इलाके में सोमवार के एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक पोस्ट के जरिए घटना की जिम्मेदारी ली है।

व्यापारी की गोली मारकर की थी हत्या।- India TV Hindi
व्यापारी की गोली मारकर की थी हत्या। Image Source : REPORTER INPUT

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के बवाना इलाके में सोमवार को एक कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के एक दिन बाद मंगलवार को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। यह दावा सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया गया है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है। पुलिस ने बताया कि दावे की प्रामाणिकता और हमलावरों का पता लगाने के लिए कई टीम का गठन किया गया है। यह पोस्ट 'रणदीप मलिक अनिल पंडित' नाम वाले अकाउंट से किया गया है, जिसके अनुसार यह हत्या लॉरेंस बिश्नोई, जितेंद्र गोगी मान, हाशिम बाबा और काला राणा गिरोह के इशारे पर की गई है। 

फेसबुक पोस्ट में दी चेतावनी

दरअसल, जिस पोस्ट में हत्या का जिम्मेदारी ली गई है, उसमें आरोप लगाया गया है कि कारोबारी वैभव गांधी गिरोह की गतिविधियों में हस्तक्षेप कर रहा था। हिंदी और अंग्रेजी में लिखी गई पोस्ट में कहा गया कि यह घटना एक चेतावनी है कि जो कोई भी उनके कार्यों में बाधा डालेगा उसे बिना किसी पूर्व सूचना के जान से मार दिया जाएगा। पुलिस के अनुसार, प्लास्टिक के दाने बनाने वाले 35 वर्षीय वैभव गांधी की सोमवार दोपहर बवाना में उनकी फैक्टरी के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गांधी जब लैपटॉप बैग लेकर फैक्टरी के बाहर खड़े थे तभी दोपहर करीब 12.51 बजे गोलीबारी की घटना हुई। 

दौड़ाकर मारी थी गोली

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि बाइक सवार तीन हमलावर वैभव गांधी के पास आए और बैग छीनने की कोशिश की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "जब पीड़ित ने भागने की कोशिश की तो हमलावरों ने करीब 40-50 मीटर तक उनका पीछा किया और कई गोलियां चलाईं। एक गोली लगने से वह गिर पड़े।" इसके बाद हमलावर पीड़ित का सामान लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद गांधी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़ें-

सूरत: बंद कमरे में मिले तीन शव, पत्नी और बेटे के साथ केमिकल व्यापारी की मौत; मुंह से निकलता मिला झाग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।