A
Hindi News क्राइम चैट GPT से पूछकर आत्महत्या: स्वामीनारायण मंदिर के बाथरूम में मिले 2 छात्राओं के शव, क्लोरोफॉर्म की बोतल भी मिली

चैट GPT से पूछकर आत्महत्या: स्वामीनारायण मंदिर के बाथरूम में मिले 2 छात्राओं के शव, क्लोरोफॉर्म की बोतल भी मिली

दोनों छात्राएं बचपन की दोस्त थीं। उन्होंने चैट जीपीटी से आत्महत्या करने का तरीका पूछा था। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं है कि दोनों लड़कियों आत्महत्या क्यों की।

Chat GPT Suicide- India TV Hindi Image Source : REPORTER INPUT चैट जीपीटी से पूछकर आत्महत्या

सूरत के डिंडोली स्थित स्वामीनारायण मंदिर परिसर के बाथरूम से दो युवतियों के शव मिले हैं। डिंडोली की रामी पार्क सोसाइटी में रहने वाली रोशनी सिरसाथ ओर ज्योत्सना चौधरी बचपन की दोस्त हैं। दोनों कॉलेज से घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तलाश शुरू की तो मंदिर के बाथरूम में दोनों लड़कियों के शव मिले। जांच में पता चला कि लड़कियों ने चैट जीपीटी से आत्महत्या करने का तरीका पूछा था।

परिजनों ने बताया कि दोनों साथ में ही रोज कॉलेज जाती थी। जब कॉलेज टाइम पूरा होने के बाद भी दोनों घर नहीं पहुंची तो दोनों के परिवार में चिंता बढ़ने लगी। दोनों के मोबाइल से संपर्क किया तो दोनों फोन नहीं उठा रही थी। बाद में परिवार वालो ने पुलिस का संपर्क किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी हरकत में आई।

मंदिर के बाथरूम में मिले शव

पुलिस ने मोबाइल सर्वेलेंस के जरिए पता लगाया तो दोनों युवतियों का लोकेशन सनिया कणदे स्थित स्वामीनारायण मंदिर दिखा रहा था। पुलिस और परिवार के लोग जब मंदिर परिसर में पहुंचे तो युवती की मोपेड मिली, पर दोनों युवती गायब थी। पुलिस ने मंदिर में स्थित सीसी टीवी कैमरा चेक किया तो दोनों युवती मंदिर के बाथरूम में जाती हुई दिख रही थी। पुलिस ने देखा कि बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद है। पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो दोनों युवतियों के शव बाथरूम में पड़े थे।

क्लोरोफॉर्म की बोतल और सिरिंज भी मिली

दोनों युवती के शव के बगल में एक भरी हुई क्लोरोफॉर्म की बोतल और एक खाली बोतल के साथ इंजेक्शन की सिरिंज भी मिली। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने क्लोरोफॉर्म की बोतल ओर इंजेक्शन सिरिंज भी जांच के लिए एफएसएल में भेजा है।  रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि दोनों की मौत कैसे हुई है।

पुलिस का बयान

सूरत एसीपी नीरव सिंह गोहिल ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि दोनों लड़की बचपन से ही दोस्त थी। साथ में एक ही बाइक पर कॉलेज जाती थी। दोनों के शव मिले उनके पास से एनेस्थिटिया की एक भरी हुई और एक खाली बोतल मिली है। दोनों के मोबाइल की प्राथमिक जांच में चैट जीटीपी और गैलरी से हमें फोटो मिले हैं। उन्होंने आत्महत्या कैसे करनी है, किस जहर का उपयोग करना है, कैसे लेना है वो भी सर्च किया था। उनके मोबाइल से पुलिस की प्रेस नोट भी मिली है। प्रेस नोट डिंडोली इलाके की एक लड़की के बारे में थी, जिसने एनेस्थीसिया लेकर आत्महत्या की थी।

(सूरत से शैलेष चांपानेरिया की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

सिगरेट पीने से मना किया तो जला दी वॉचमैन की बाइक, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

गुजरातः बीजेपी विधायक गोविंद सिंह परमार का निधन, सीएम भूपेन्द्र पटेल समेत कई नेताओं ने जताया शोक

 

 

Latest Crime News