1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. 6 लोगों ने मिलकर सरेआम कर दी हिस्ट्रीशीटर नईम की हत्या, दरांती व चाकुओं से उतारा मौत की घाट, Video

6 लोगों ने मिलकर सरेआम कर दी हिस्ट्रीशीटर नईम की हत्या, दरांती व चाकुओं से उतारा मौत की घाट, Video

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में हत्या की खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक वाइन शॉप में हिस्ट्रीशीटर की सरेआम हत्या कर दी गई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

telangana hyderabad murder- India TV Hindi
Image Source : REPORTER हैदराबाद में हिस्ट्रीशीटर की हत्या।

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से अपराध की एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। नागोल पुलिस स्टेशन लिमिट्स में बांडलागुडा स्थित एक वाइन शॉप में हिस्ट्रीशीटर नईम की सरेआम हत्या कर दी गई है। सोमवार रात वाइन शॉप के परमिट रूम में, येल्लांडु के रहने वाले एक हिस्ट्रीशीटर नईम पर 6 लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। पुलिस को शक है कि इस हत्या के पीछे पुरानी दुश्मनी और गैंग की आपसी रंजिश हो सकती है। हत्या का शक महेश नाम के एक ओर हिस्ट्रीशीटर पर जताया गया है।

दरांती व चाकुओं से हमला

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मुताबिक, हमलावरों के एक ग्रुप ने नईम का पीछा किया और दरांती व चाकुओं से उस पर हमला किया। बताया जाता है कि वह बचने के लिए 'सुप्रीम वाइन परमिट रूम' में घुस गया, लेकिन हमलावरों ने उसे घेर लिया और शराब की बोतलों व रसोई के बर्तनों से हमला करने के बाद उसे काट-काटकर मार डाला। नागोल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

पैसों के लेनदेन का विवाद

हमलावरों की पहचान महेश नाम के एक और बदमाश के तौर पर हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, महेश और नईम बचपन के दोस्त हैं और हफ्ता वसूली का काम करते थे। तीन महीने पहले पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया और ये झगड़ा कट्टर दुश्मनी में बदल गया। महेश और उसके साथियों ने मौका मिलते ही कल देर रात नईम को घेर कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद सभी आरोपी एक कार में सवार होकर भाग गए, पुलिस ने सभी हमलावरों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया है।

नलगोंडा में भी हुई थी प्रिंसिपल की हत्या

आपको बता दें कि इससे पहले अगस्त में तेलंगाना के नलगोंडा जिले में हत्या की खौफनाक वारदात सामने आई थी। यहां कथित तौर पर 10वीं कक्षा के एक नाबालिग छात्र ने चोरी के इरादे से स्कूल की प्रिंसिपल के घर में घुसकर 27 बार चाकू से वार करके प्रिंसिपल की हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो नाबालिग छात्रों को हिरासत में लिया था। इस घटना के समय प्रिंसिपल रूपा रेड्डी अपने घर में अकेली थीं। उनके पति हैदराबाद गए हुए थे। जब फोन करने पर प्रिंसिपल ने कोई जवाब नहीं दिया तो उन्होंने पड़ोसियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद प्रिंसिपल का शव बरामद किया गया।

ये भी पढ़ें- सांसद के बेटे की लग्जरी कार ने बेटी को कुचला, मां की करुण गुहार सुन रो देंगे आप, जानें MP ने क्या कहा

तेलंगाना में कंटेनर में घुसी बेकाबू बस, 6 लोगों की मौत; 20 यात्री गंभीर रूप से घायल

 

Latest Crime News