1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. स्कूल प्रिंसिपल को 27 बार चाकू से गोदा, हत्या के आरोप में 10वीं के दो छात्र हिरासत में लिए गए

स्कूल प्रिंसिपल को 27 बार चाकू से गोदा, हत्या के आरोप में 10वीं के दो छात्र हिरासत में लिए गए

 Written By: Malaika Imam
 Published : Aug 19, 2026 11:10 pm IST,  Updated : Aug 19, 2026 11:34 pm IST

नाबालिग छात्र ने चोरी के इरादे से अपनी ही स्कूल की प्रिंसिपल के घर में घुसकर उन पर 27 बार चाकू से वार किया। वारदात के समय प्रिंसिपल घर पर अकेली थीं।

स्कूल प्रिंसिपल की हत्या- India TV Hindi
स्कूल प्रिंसिपल की हत्या Image Source : INDIA TV

तेलंगाना के नलगोंडा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां चोरी के इरादे से स्कूल की प्रिंसिपल के घर में घुसे 10वीं कक्षा के एक नाबालिग छात्र ने कथित तौर पर उन पर 27 बार चाकू से वार करके उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी नाबालिग के खिलाफ सबसे अहम सबूत उसके पास से बरामद खून के धब्बे लगे नोट और एक मोबाइल फोन हैं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो नाबालिग छात्रों को हिरासत में लिया है।

आवास से बरामद हुआ शव

यह घटना जिले के कोंडामल्लेपल्ली मंडल में 11 अगस्त को हुई। 50 वर्षीय मृतका की पहचान स्कूल की प्रिंसिपल कल्लू रूपा रेड्डी के रूप में हुई है। घटना के समय मृतका घर पर अकेली थीं, क्योंकि उनके पति हैदराबाद गए हुए थे। 

नलगोंडा के पुलिस अधीक्षक शरत चंद्र पवार ने बुधवार को बताया कि 11 अगस्त को 50 वर्षीय कल्लू रूपा रेड्डी की हत्या के सिलसिले में 10वीं कक्षा के दो छात्रों (दोनों की उम्र 16 वर्ष) को पकड़ा गया है। रूपा रेड्डी का शव 12 अगस्त की सुबह जिले के कोंडामल्लेपल्ली मंडल स्थित उनके आवास से बरामद किया गया था।

पड़ोसियों ने पुलिस को दी जानकारी 

उन्होंने बताया कि घटना के समय रूपा रेड्डी घर में अकेली थीं। पुलिस के अनुसार, रूपा रेड्डी के पति हैदराबाद गए हुए थे और जब फोन करने पर पत्नी से कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने पड़ोसियों को इसकी सूचना दी। पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद घर पहुंची पुलिस ने उन्हें मृत पाया। इसके बाद पुलिस ने बुधवार सुबह दोनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया। पवार ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों छात्रों ने रूपा रेड्डी की हत्या करने की बात स्वीकार की। पारिवारिक विवाद के चलते 17 वर्षीय लड़की की उसके चचेरे भाई ने हत्या कर उसके शव को सूटकेस में भरकर बुराड़ी के सुनसान इलाके में फेंक दिया।

बीते दिन दिल्ली से हत्या की खबर आई थी, जिसमें पारिवारिक विवाद के चलते 17 वर्षीय लड़की की उसके चचेरे भाई ने हत्या कर उसके शव को सूटकेस में भरकर बुराड़ी के सुनसान इलाके में फेंक दिया था।

प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, शव बोरे में बंद मिला

एक अन्य खबर में, हैदराबाद के बालापुर थाना क्षेत्र में शादी को लेकर हुए विवाद के बाद एक 23 वर्षीय महिला की उसके प्रेमी ने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे एक बोरे में भरकर छिपा दिया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से बिहार की रहने वाली मृतका हैदराबाद में समारोह स्थलों पर वेटर का काम करती थी। वहीं, आरोपी एक मजदूर है। दोनों के बीच पिछले करीब एक साल से प्रेम संबंध थे और महिला पिछले दो महीनों से आरोपी के ही घर में रह रही थी। रविवार रात दोनों के बीच शादी को लेकर बातचीत चल रही थी। इसी दौरान आरोपी द्वारा शादी से साफ इनकार करने पर दोनों में तीखी बहस और झगड़ा शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर आरोपी ने चाकू से वार कर महिला की हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी ने साक्ष्य मिटाने की नीयत से महिला के हाथ-पैर बांध दिए और उसके शव को एक बोरे में भरकर कमरे में छिपा दिया। इस बीच, कुछ स्थानीय लोगों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे की तलाशी लेने पर वहां खून के निशान मिले और एक बोरे से महिला का शव बरामद हुआ। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला के गर्भवती होने को लेकर जो खबरें सामने आ रही हैं, उसकी सच्चाई का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

ये भी पढ़ें-

VIDEO: कुर्सियां चलीं, कांच टूटे... MCD चेयरमैन के दफ्तर में घुसी भीड़, पार्षद हाजी ज़रीफ के साथ मारपीट

बेंगलुरु में नकली दवाओं का बड़ा खेल बेनकाब, फार्म हाउस से करीब 5 करोड़ का जखीरा हुआ बरामद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।