Delhi Crime: दिल्ली में दिल दहलाने वाली वारदात, लुटेरों ने डम्बल मार कर की मां बेटे की हत्या
Delhi Crime: दिल्ली में दिल दहलाने वाली वारदात, लुटेरों ने डम्बल मार कर की मां बेटे की हत्या
Atul Bhatia
Published : Jul 07, 2021 11:41 am IST, Updated : Jul 07, 2021 11:41 am IST
दिल्ली के पालम विहार इलाके से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां दिनदहाड़े एक घर में मां बेटे की डम्बल मार कर हत्या कर दी गई।
दिल्ली में दिल दहलाने वाली वारदात, लुटेरों ने डम्बल मार कर की मां बेटे की हत्या
दिल्ली के पालम विहार इलाके से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां दिनदहाड़े एक घर में मां बेटे की डम्बल मार कर हत्या कर दी गई। घर से ज्वैलरी और सामान भी गायब है। ऐसे में पुलिस को शक है कि हत्या लूट का विरोध करने के चलते की गई है। यही नहीं बदमाश घर से सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए हैं। पुलिस ने इस मामले में हत्या और लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार मां का नाम बबिता और बेटे का नाम गौरव है। हत्या के वक्त मृतक महिला के पति कृष्ण स्वरूप सुधीर अपने दफ्तर में थे। वे पालम एयरफोर्स स्टेशन में अकाउंटेंट हैं। जब सुधीर शाम करीब सात बजे घर पहुंचे तो उन्होंने अपनी पत्नी और बेटे को लहूलुहान पाया और पीसीआर को फोन किया। सुधीर के अनुसार घर से ज्वैलरी और केश गायब है।
पुलिस को शक है कि लूट के मकसद से दोनो हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाश घर से सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए हैं। पुलिस ने लूट और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आस पास के सीसीटीवी को भी चेक कर रही है।
सुधीर और उनकी पत्नी को कोरोना हुआ था जिसके चलते रिकवर होने के बाद उन्होंने एक्सरसाइज के लिए डम्बल खरीदे थे,उन्ही से बबिता और गौरव की हत्या की गई।पुलिस ने डम्बल घर के ही बेड से बरामद किए है,जो खून से लथपथ थे।