हैदराबाद में 27 वर्षीय एक महिला ने मंगलवार को अपने जुड़वां बच्चों की हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी जान दे दी। घटना बालानगर के पद्मनगर कॉलोनी फेज 1 की है। पुलिस ने बताया कि महिला एक गृहिणी थी और उसने सुबह करीब 4 बजे अपने घर में तकिये से अपने दो साल के जुड़वा बच्चों- एक बेटा और एक बेटी का गला घोंट दिया। इसके बाद बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूद गई। कुछ स्थानीय लोगों ने महिला का शव सड़क पर देखा और पुलिस को सूचना दी।
2022 में हुई थी शादी
साई लक्ष्मी की शादी अगस्त 2022 में एक सॉफ्टवेयर कर्मचारी अनिल कुमार से हुई थी। दंपति के 2 साल के जुड़वां बच्चे चेतन कार्तिकेय और लास्यता वल्ली थे। दंपति छोटी-छोटी बातों पर झगड़ते थे। पुलिस को संदेह है कि घरेलू कलह से हताश और परेशान होकर पीड़िता ने यह कदम उठाया।
सुबह-सुबह तेज आवाज सुन घरों से बाहर निकले लोग
घटना मंगलवार सुबह करीब 4 बजे की है, जब उसका पति अनिल कुमार काम पर गया हुआ था। लक्ष्मी ने पहले अपने जुड़वां बच्चों का गला घोंट दिया और बाद में बिल्डिंग से कूद गई। सुबह तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर निकले और देखा कि महिला सड़क पर मृत पड़ी है। लोग घर के अंदर गए तो दोनों बच्चे मृत मिले।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना-
बोल नहीं पाता था बेटा, पति देता था ताने
चेतन बोलने में असमर्थ था और परिवार उसे नियमित रूप से स्पीच थेरेपी के लिए ले जा रहा था। बच्चे की हालत को लेकर लक्ष्मी और उसके पति के बीच मतभेद हो गए और परिवार में अक्सर झगड़े होने लगे। उसकी बेटी भी बीमार होती रहती थी जिसकी वजह से पति आए दिन 'ऐसे बच्चे के पैदा करने' को लेकर ताने देता रहता था ।
महिला के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने अपने दामाद पर पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें-
लॉज के कमरे में बंद थे गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड, अचानक लगी आग और दोनों जिंदा जल गए, पुलिस कर रही जांच
Latest Crime News