A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के द्वारका में दिल दहला देने वाली घटना, नहाने गए 3 मासूम गोल्फ कोर्स तालाब में डूबे

दिल्ली के द्वारका में दिल दहला देने वाली घटना, नहाने गए 3 मासूम गोल्फ कोर्स तालाब में डूबे

राजधानी दिल्ली के द्वारका सेक्टर-24 स्थित गोल्फ कोर्स के तालाब में डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई। तीनों की उम्र करीब 8 से 10 वर्ष के बीच बताई जा रही है। तालाब के बाहर तीनों बच्चों के कपड़े मिले हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : PEXELS प्रतीकात्मक तस्वीर

दिल्ली के द्वारका इलाके के सेक्टर-24 गोल्फ कोर्स में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया जहां तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना की सूचना सुबह 7 बजे PCR कॉल के जरिए पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही फायर ब्रिगेड समेत अन्य एजेंसियों को भी मौके पर बुलाया गया। राहत एवं बचाव अभियान चलाकर तीनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

8 से 10 साल के बीच है तीनों की उम्र

मृत बच्चों की उम्र करीब 8 से 10 वर्ष के बीच बताई जा रही है। मौके से बच्चों के कपड़े तालाब के बाहर मिले हैं जिससे आशंका जताई जा रही है कि वे नहाने के लिए तालाब में उतरे थे और हादसे का शिकार हो गए। फिलहाल बच्चों की पहचान की जा रही है। अभी तक किसी भी बच्चे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।  फिलहाल, पुलिस ने तीनों शवों को नजदीकी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के इलाकों में बच्चों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।

नहाने का खेल बना जानलेवा

मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके। गर्मियों के मौसम में अक्सर बच्चे बिना निगरानी के पूल या तालाब में नहाने उतर जाते हैं। बच्चे न तो गहराई का सही अंदाजा लगा पाते हैं और न ही तैराकी कौशल रखते हैं, जिससे ऐसे दर्दनाक हादसे हो जाते हैं। ऐसे में सावधानी बेहद जरूरी हो जाती है। 

यह भी पढ़ें-

बहन का तिलक लेकर निकलने से ठीक पहले भाई की मौत, खंभा सिर पर गिरा और सब खत्म

4 साल की शादी, एक पल में खत्म! डंपर ने बाइक सवार सरकारी टीचर और पत्नी को उड़ाया, दोनों की मौत