1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली मेट्रो से जुड़ा ताजा अपडेट, 6 बंद स्टेशनों समेत सभी स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट खुले, इंटरचेंज सुविधा भी बहाल

दिल्ली मेट्रो से जुड़ा ताजा अपडेट, 6 बंद स्टेशनों समेत सभी स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट खुले, इंटरचेंज सुविधा भी बहाल

दिल्ली मेट्रो के तमाम स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट खोल दिए गए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि यात्रियों को मेट्रो से यात्रा करने में कोई परेशानी नहीं होगी।

Delhi Metro- India TV Hindi
Image Source : PTI/FILE दिल्ली मेट्रो

नई दिल्ली: दिल्ली में राहुल गांधी के सुप्रीम कोर्ट मार्च के बीच दिल्ली मेट्रो से जुड़ी एक बड़ी खबर है। दिल्ली मेट्रो ने अपने एक्स हैंडल पर सर्विस अपडेट देते हुए कहा है, "दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट अब खुल गए हैं। सभी संबंधित मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा भी उपलब्ध है।"

यानी अब दिल्ली मेट्रो से यात्रा करने वाले यात्रियों को किसी भी मेट्रो स्टेशन पर कोई परेशानी नहीं होगी और वह आसानी से एंट्री और एग्जिट कर सकेंगे और संबंधित मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज भी कर सकेंगे।

दिल्ली मेट्रो के 6 स्टेशन 12 अक्टूबर सुबह 6 बजे से 5 बजे तक बंद थे 

हालांकि सुरक्षा कारणों से 12 अक्टूबर सुबह 6 बजे से बंद दिल्ली मेट्रो के 6 स्टेशन आज शाम 5 बजे तक बंद किया गया। लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने स्थिति की समीक्षा की और इसके बाद फैसला लिया गया कि सभी स्टेशनों को खोल दिया जाए। 

दिल्ली में क्यों हो रहा प्रोटेस्ट?

गौरतलब है कि दिल्ली में एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक आज सुप्रीम कोर्ट मार्च कर रहा है। इसका नेतृत्व राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कर रहे हैं और मार्च में विपक्ष के तमाम बड़े नेता मौजूद हैं।

हालांकि CJI ने रविवार को ही इंडिया ब्लॉक के नेताओं को समय देने से इनकार कर दिया था। इसके बावजूद राहुल ने सुप्रीम कोर्ट मार्च जारी रखा। उनके साथ भारी संख्या में लोग मौजूद हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था सख्त है और भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।

हालांकि ताजा अपडेट ये है कि सुप्रीम कोर्ट ने इस बात की सहमति दी है कि 5-10 नेता अपने वकीलों के साथ सुप्रीम कोर्ट परिसर में फाइलिंग काउंटर पर याचिका दाखिल कर सकते हैं। इस बीच राहुल गांधी की याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई है और कांग्रेस की लीगल टीम ने याचिका दाखिल की है।

बता दें कि दिल्ली में बीते कुछ दिनों से लगातार प्रोटेस्ट हो रहे हैं और अलग-अलग दल ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। 

इससे पहले खबर सामने आई थी कि सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने कहा कि 'ज्ञानेश कुमार को प्रोटेक्ट कर रही है सरकार, हम नहीं रुकने वाले।'

ये भी पढ़ें-

दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं हो सकेंगे प्रोटेस्ट, तय किए गए 3 नए स्थान, पुलिस ने जारी किया आदेश