A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. साउथ कोरिया: एशियन लीडरशिप कॉन्फ्रेंस में मुख्य भाषण देंगे राघव चड्ढा, ऋषि सुनक-माइक पोम्पिओ के साथ मंच साझा करेंगे

साउथ कोरिया: एशियन लीडरशिप कॉन्फ्रेंस में मुख्य भाषण देंगे राघव चड्ढा, ऋषि सुनक-माइक पोम्पिओ के साथ मंच साझा करेंगे

राघव चड्ढा सम्मेलन में ग्लोबल लीडर्स की लिस्ट में शामिल होंगे, जिनमें ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट, अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और एशिया फाउंडेशन के अध्यक्ष और सीईओ लॉरेल मिलर शामिल हैं।

raghav chadha- India TV Hindi
Image Source : PTI राघव चड्ढा

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा को इस वर्ष 21-22 मई को दक्षिण कोरिया के सियोल में आयोजित होने वाले एशियन लीडरशिप कॉन्फ्रेंस (ALC) में मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है। सांसद के कार्यालय से सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि चड्ढा सम्मेलन में वैश्विक नेताओं की सूची में शामिल होंगे, जिनमें ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट, अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और एशिया फाउंडेशन के अध्यक्ष और सीईओ लॉरेल मिलर शामिल हैं।

राघव चड्ढा क्या बोले?

चड्ढा ने कहा, “भारत और उसके युवाओं का प्रतिनिधित्व ऐसे मंच पर करना सम्मान की बात है जो दुनिया भर के दूरदर्शी लोगों को एक साथ लाता है। यह एशिया के सबसे सम्मानित मंचों में से एक पर भारत की कहानी -नवाचार, युवा नेतृत्व, लोकतांत्रिक लचीलापन और वैश्विक सहयोग- को पेश करने का एक अनूठा अवसर है।"

दो चर्चा सत्रों में शिरकत करेंगे राघव चड्ढा

इस वर्ष के सम्मेलन का विषय है- "राष्ट्रों का उदय: विशाल समृद्धि के मार्ग" तथा यह दक्षिण कोरिया की मुक्ति के 80वें वर्ष तथा कोरियाई युद्ध की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर हो रहा है। इस बार इस इवेंट में हेल्थ, क्लाइमेट और ज्योपॉलिटिक्ल कॉन्फ्लिक्ट जैसे मुद्दों पर बात होगी, ताकि इनसे निपटने के तरीके खोजे जा सकें। चड्ढा दो चर्चा सत्रों में शिरकत करेंगे। पहली है- 'नया राजनीतिक नेतृत्व: एशिया में शासन को नया रूप देने वाले युवा नेता' और दूसरा है 'राष्ट्रों को संकट-प्रतिरोधी बनाना: एक बहु-संकट युग में स्वास्थ्य, जलवायु और संघर्ष'।"

ये बड़े लोग भी बन चुके हैं इस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा

एशियन लीडरशिप कॉन्फ्रेंस की अहमयित का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इससे पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, जॉर्ज डब्ल्यू बुश, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की, ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन और डेविड कैमरन, नेटफ्लिक्स के CEO रीड हेस्टिंग्स और ब्लैकस्टोन के CEO स्टीव श्वार्जमैन जैसे लोग इस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें-

'अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर...', सर्वदलीय डेलिगेशन को 'बारात' कहने पर शरद पवार ने संजय राउत को लगाई लताड़

"पाकिस्तान ने मुझे दूल्हा भाई बना लिया", वक्फ कानून पर बोलते हुए ओवैसी ने कहा- ये घर की बात