1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के धुबी घाट में दोस्त ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के धुबी घाट में दोस्त ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

धुबी घाट में बीती रात 25 वर्षीय शिवम माथुर की हत्या कर दी गई। पुराने विवाद को लेकर कहासुनी के बाद उसके दोस्त शिवम चौहान ने उसके सीने और पेट पर चाकू से हमला किया। घायल शिवम को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Delhi Murder Case- India TV Hindi
Image Source : PINTEREST चाकू से कई वार कर की दोस्त की हत्या

दिल्ली के धुबी घाट इलाके में आपसी विवाद के दौरान एक युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि पुराने विवाद को लेकर दो दोस्तों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने युवक पर चाकू से कई वार कर दिए। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। जानिए आखिर क्या है पूरा मामला। 

चाकू से दोस्त पर किए कई वार

आई.पी. एस्टेट थाना क्षेत्र के धुबी घाट में आपसी विवाद के दौरान 25 वर्षीय शिवम माथुर की चाकू से कई वार कर हत्या कर दी गई। वारदात बीती  रात करीब 11 बजकर 40 मिनट की है।

सीने और पेट पर किया हमला

पुलिस के मुताबिक, शिवम अपने दोस्त शिवम चौहान (23) और शिव कुमार गौतम के साथ मौजूद था। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर कहासुनी बढ़ गई और शिवम चौहान ने कथित तौर पर शिवम माथुर के सीने और पेट पर चाकू से कई वार कर दिए।

आरोपी दोस्त को पुलिस ने दबोचा

घायल शिवम को उसका दोस्त शिव कुमार गौतम LNJP अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिवम चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। मामले में BNS की धारा 103(1) के तहत केस दर्ज किया गया है।

21 साल की मुस्कान की हत्या

इससे पहले दिल्ली के तिलक नगर से ऐसा ही एक मामला सामने आ चुका है, जहां आरोपी आकिब उर्फ इमरान ने घर में घुसकर चाकू से गोदकर 21 साल की मुस्कान की हत्या कर दी। मुस्कान पढ़ाई के साथ ही पार्ट टाइम मॉडलिंग भी करती थी। मुस्कान के दोस्त के मुताबिक आरोपी सामान्य व्यवहार नहीं करता था। वह लगातार मुस्कान का पीछा करता था और उससे बातचीत नहीं करने पर वह लगातार उसे परेशान करता था। आरोप है कि 26 अगस्त को जब घर पर मुस्कान अकेली थी तो शाम साढ़े 5 बजे जिम ट्रेनर इमरान उसके घर आया, उस दौरान दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद इमरान ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। 

ये भी पढ़ेंः दिल्ली वालों की बल्ले-बल्ले, 2 लाख 30 हजार लोगों को मुफ्त में मिलेगा सोलर पैनल, मेंटेनेंस का भी खर्च उठाएगी सरकार