1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. PM मोदी की अपील पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ने फैसला, विभागीय कामकाज के लिए वाहनों की संख्या सीमित करने का निर्णय

PM मोदी की अपील पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ने फैसला, विभागीय कामकाज के लिए वाहनों की संख्या सीमित करने का निर्णय

हाल ही में पीएम मोदी ने जनता से ईंधन की बचत करने की अपील की थी। पीएम मोदी की इस अपील पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विभागीय कामकाज हेतु वाहनों की संख्या सीमित करने का निर्णय लिया है।

CM Rekha gupta pm modi appeal- India TV Hindi
Image Source : X (@GUPTA_REKHA) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को घोषणा की है कि उनकी सरकार ने पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर विभागीय कामकाज के लिए वाहनों की संख्या को सीमित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने सभी कैबिनेट मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि, दिल्ली सरकार के अधिकारी एवं सभी विभाग से आह्वान किया है कि वे आवश्यकता के अनुरूप न्यूनतम वाहनों का उपयोग करें। सीएम रेखा ने कहा है कि लोग कारपूल और सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिता दें।

क्या बोलीं सीएम रेखा?

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा- "माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के मद्देनजर देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की बचत करने तथा ऊर्जा संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री मोदी की इस महत्वपूर्ण अपील का आत्मसात करते हुए विभागीय कामकाज हेतु वाहनों की संख्या सीमित करने का निर्णय लिया है। मैं और मेरे सभी कैबिनेट सहयोगी, भारतीय जनता पार्टी के सभी विधायक, जनप्रतिनिधि, दिल्ली सरकार के अधिकारी एवं सभी विभाग भी आवश्यकता के अनुरूप न्यूनतम वाहनों का उपयोग करेंगे तथा कारपूल और सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देंगे।"

'ऊर्जा संरक्षण राष्ट्रहित से जुड़ा दायित्व'

CM रेखा ने कहा- "ऊर्जा संरक्षण राष्ट्रहित से जुड़ा दायित्व है। दिल्ली सरकार ईंधन संरक्षण और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मैं सभी दिल्लीवासियों से आग्रह करती हूं कि वे भी माननीय प्रधानमंत्री जी की इस आव्हान  का पालन करते हुए ऊर्जा संरक्षण के इस राष्ट्रीय प्रयास में सहभागी बनें।"

मंत्री कपिल मिश्रा ने किया मेट्रो से सफर

दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने भी बुधवार को दिल्ली मेट्रो से यात्रा की। उन्होंने कहा- "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी व सभी मंत्रियों ने संकल्प के साथ पालन शुरू किया। मैं सार्वजनिक परिवहन या आवश्यकता पड़ने पर केवल एक सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल करूंगा। आज सुबह दिल्ली मेट्रो का सफर।"

ये भी पढ़ें- LNJP अस्पताल में सीएम रेखा गुप्ता का सरप्राइज विजिट, नर्सों के योगदान को सराहा

सोमनाथ पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे, सीएम रेखा गुप्ता ने गौरी शंकर मंदिर में की पूजा-अर्चना