1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. LNJP अस्पताल में सीएम रेखा गुप्ता का सरप्राइज विजिट, नर्सों के योगदान को सराहा

LNJP अस्पताल में सीएम रेखा गुप्ता का सरप्राइज विजिट, नर्सों के योगदान को सराहा

 Published : May 12, 2026 10:06 pm IST,  Updated : May 12, 2026 10:15 pm IST

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता मंगलवार को अचानक लोकनायक जयप्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल पहुंचीं। यहां उन्होंने नर्सों से मुलाकात की और उनके काम की सराहना की।

CM Rekha gupta- India TV Hindi
रेखा गुप्ता Image Source : REPORTER INPUT

नई दिल्ली:  अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर मंगलवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में सरप्राइज विजिट कर अस्पताल का दौरा कर नर्सों को चौंका दिया। अस्पताल के अलग-अलग वार्डों में जाकर नर्सिंग कर्मचारियों से मुलाकात की और उनके योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री के अचानक अस्पताल पहुंचने से नर्सें काफी उत्साहित नजर आईं। बता दें कि हर साल 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। 

मानवी संवेदना की मिसाल है नर्सिंग पेशा

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नर्सिंग पेशे को मानवीय संवेदना की मिसाल बताते कहा कि अस्पतालों में दवाइयां इलाज करती हैं, लेकिन मरीज को हिम्मत आपकी मुस्कान देती है। डॉक्टर इलाज करते हैं, लेकिन मरीज को मां जैसा स्नेह, भरोसा और देखभाल नर्सों से मिलती है। कठिन परिस्थितियों में आपका धैर्य हम सभी के लिए प्रेरणा है।

उन्होंने अस्पताल में कार्यरत विभिन्न राज्यों केरल, राजस्थान, पंजाब आदि की नर्सिंग कर्मचारियों से विशेष तौर पर बात की। उन्होंने कहा कि दिल्ली की विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं की सफलता के पीछे देश के कोने-कोने से आए इन जांबाज स्वास्थ्यकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान है। 

नर्सिंग इंटर्न के मानदेय में 27 गुना वृद्धि

उन्होंने कि दिल्ली की सरकार  स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने नर्सिंग इंटर्न्स के स्टाइपेंड (मानदेय) में ऐतिहासिक 27 गुना वृद्धि कर उनके सम्मान, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य को नई शक्ति देने का काम किया है।  मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को बताया कि नर्सिंग इंटर्न का मानदेय अब 13150 रुपये कर दिया है जो पहले मात्र 500 रुपये था। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए सरकार ने 1,388 नर्सिंग अधिकारियों और 41 पैरामेडिकल स्टाफ को नियुक्ति पत्र भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि नई नियुक्तियों के माध्यम से भी स्वास्थ्य व्यवस्था में नर्सिंग समुदाय की भूमिका को और मजबूत किया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।