1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. सोमनाथ पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे, सीएम रेखा गुप्ता ने गौरी शंकर मंदिर में की पूजा-अर्चना

सोमनाथ पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे, सीएम रेखा गुप्ता ने गौरी शंकर मंदिर में की पूजा-अर्चना

 Published : May 11, 2026 09:45 pm IST,  Updated : May 11, 2026 09:50 pm IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्राचीन गौरी शंकर मंदिर में पूजा अर्चना की। सीएम के साथ सहयोगी मंत्री प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा और कपिल मिश्रा भी रहे। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर जयकारों से गुंजायमान रहा।

मंदिर में पूजा अर्चना करती हुईं सीएम रेखा गुप्ता- India TV Hindi
मंदिर में पूजा अर्चना करती हुईं सीएम रेखा गुप्ता Image Source : REPORTER INPUT

सोमनाथ पुनर्निर्माण के 75 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर में पूर्ण विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर सीएम रेखा गुप्ता ने चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया। इसके साथ ही लाइव प्रसारण के माध्यम से इस भव्य आयोजन में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त किया।

दिल्ली सरकार के मंत्रियों ने भी किया जलाभिषेक

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, अपने सहयोगी मंत्री प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा और कपिल मिश्रा के साथ जलाभिषेक किया। इस हर हर महादेव के जयकारों से मंदिर परिसर का प्रांगण गूंज उठा। 

 भारत की संस्कृति, श्रद्धा और सनातन चेतना

अनगिनत आक्रमणों और विध्वंसों के बावजूद सोमनाथ का पुनर्निर्माण यह संदेश देता है कि भारत की संस्कृति, श्रद्धा और सनातन चेतना को कभी पराजित नहीं किया जा सकता है।

'विकास भी और विरासत भी' का संकल्प

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत 'विकास भी और विरासत भी' के संकल्प के साथ विश्व पटल पर अपना परचम लहरा रहा है। भारत की सांस्कृतिक चेतना आज सम्पूर्ण विश्व का मार्गदर्शन कर रही है।

मंदिर में भक्ति भाव में डूबे श्रद्धालु

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री प्रवेश साहिब सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भरा रहा। सभी श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।