A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के दयालपुर में मर्डर का CCTV वीडियो आया सामने, बेखौफ बदमाश गोली मारते दिखे

दिल्ली के दयालपुर में मर्डर का CCTV वीडियो आया सामने, बेखौफ बदमाश गोली मारते दिखे

दिल्ली के दयालपुर इलाके में सोमवार शाम तीन हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नेहरू विहार स्थित घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि तीन हमलावरों ने राशिद नाम के व्यक्ति पर गोलियां चलाई थीं। इससे उसकी मौत हो गई।

फायरिंग- India TV Hindi
Image Source : REPORTER फायरिंग

नई दिल्लीः दयालपुर मर्डर केस के बाद बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश भागते हुए नजर आ रहे है। एक अन्य वीडियो में बदमाश गोली मारते भी दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि स्कूटी पर सवार होकर आए। नेहरू विहार इलाके में तीन हमलावरों ने राशिद पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। जिस समय गोली मारी उस दौरान आस-पास के लोग भी मौजूद थे। लेकिन किसी ने पकड़ने की हिम्मत नहीं की। 

भीड़ में फायरिंग करते दिखे बदमाश

गोली मारने के बाद सीसीटीवी फुटेज में बदमाश भागते हुए नजर आ रहे हैं। स्कूटी पर सवार 3 बदमाश नजर आ रहे हैं। वे सरेआम हवाई फायरिंग करते नजर आए। एक सीसीटीवी फुटेज में बदमाश के हाथ में पिस्टल नजर आ रही है। स्कूटी पर बैठे दो लड़कों ने हेलमेट पहना हुआ है और तीसरे युवक ने कैप लगाई हुई है। भागते हुए स्कूटी गिर गई। इसके बावजूद बदमाश मौके से फरार हो जाते हैं।

यहां देखें वीडियो

पुलिस कर रही मामले की जांच

बता दें कि सोमवार को बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। घटना के बाद घायल राशिद को तत्काल जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए गए। दयालपुर थाने में हत्या समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं। जांच में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किए जाने की संभावना है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है। 

यहां देखें वीडियो

दोषियों का एनकाउंटर करने की मांग

घटना के बाद सामने आए CCTV फुटेज में आरोपी स्कूटर पर भागते हुए दिख रहे हैं और उनमें से एक के हाथ में पिस्तौल है।यह घटना सोमवार शाम करीब 6:10 बजे दयालपुर पुलिस स्टेशन इलाके के नेहरू विहार में हुई। घटना के बाद, पीड़ित के परिवार ने दोषियों के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। राशिद के पिता ने आरोप लगाया कि हमलावर स्कूटर पर आए और भागने से पहले उनके बेटे पर गोली चलाई। उन्होंने कहा, "जिन लोगों ने मेरे बेटे को गोली मारी, उन्हें या तो एनकाउंटर में मार दिया जाना चाहिए या फांसी दी जानी चाहिए।" 

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, नेहरू विहार में ताबड़तोड़ गोलियां मारकर राशिद की हत्या; 3 हमलावरों ने दिया अंजाम
दिल्ली: मालवीय नगर आग हादसे में लोगों की जान बचाने वाले जांबाज पुलिसकर्मियों को सम्मान, मिला आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन और नकद इनाम