1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, नेहरू विहार में ताबड़तोड़ गोलियां मारकर राशिद की हत्या; 3 हमलावरों ने दिया अंजाम

दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, नेहरू विहार में ताबड़तोड़ गोलियां मारकर राशिद की हत्या; 3 हमलावरों ने दिया अंजाम

 Published : Jun 15, 2026 11:13 pm IST,  Updated : Jun 15, 2026 11:18 pm IST

Delhi Crime: दिल्ली के नेहरू विहार में सोमवार शाम को तीन कुख्यात बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।

दिल्ली में गोली मारकर युवक की हत्या- India TV Hindi
दिल्ली में गोली मारकर युवक की हत्या Image Source : सांकेतिक तस्वीर (FILE/MAGNIFIC IMAGE

Delhi Crime News: दिल्ली में अपराधी खुलेआम अपराध को अंजाम दे रहे हैं। नेहरू विहार इलाके तीन हमलावरों ने र ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर एक युवक की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।  मृतक युवक का नाम राशिद बताया जा रहा है। घटना के बाद घायल राशिद को तत्काल जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ये सनसनीखेज वारदात सोमवार शाम की बताई जा रही है।

पिस्टल से 25 से 30 राउंड फायरिंग, शरीर पर लगीं 12 गोलियां

आज यानी सोमवार को शाम करीब 6 बजकर 10 मिनट पर दयालपुर पुलिस स्टेशन में गोलीबारी की घटना की सूचना मिली। नेहरू विहार में घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि तीन हमलावरों ने हाजी यूनुस के बेटे राशिद नाम के व्यक्ति पर गोली चलाई थी। घायल व्यक्ति को पहले ही जीटीबी अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने अत्याधुनिक पिस्टल से 25 से 30 राउंड गोलियां चलाई हैं। मृतक के सिर, चेहरे, पेट, कमर समेत शरीर के बाकी हिस्सों पर 12 गोलियां लगी हैं।

दयालपुर थाने में हत्या का मामला दर्ज, जल्द खुलासे का दावा

इस पूरी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए गए। अपराध में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए तैनात टीमों को अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

दयालपुर थाने में हत्या समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं। जांच में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किए जाने की संभावना है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

बता दें कि बीते गुरुवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में गगन सिनेमा के पास एक व्यक्ति की लूट के दौरान हत्या कर दी गई थी। जांच के दौरान मृतक की पहचान 42 साल के मोहम्मद अनीश के रूप में हुई थी जो उत्तर प्रदेश के औरैया जिले का रहने वाला था। इस मामले में 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिनकी पहचान आसिफ (30 वर्ष) और  परम शिवम (28 वर्ष) के रूप में हुई थी।

ये भी पढ़ें-

"वे छत से 'हमें बचाओ' चिल्ला रहे थे", लेकिन आग के आगे सब थे बेबस, गोविंदपुरी आग हादसे की एक और भयावह दास्तां

दिल्ली के सीलमपुर में पत्नी के सिर पर हथौड़ा मारकर ले ली जान, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।