1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के सीलमपुर में पत्नी के सिर पर हथौड़ा मारकर ले ली जान, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

दिल्ली के सीलमपुर में पत्नी के सिर पर हथौड़ा मारकर ले ली जान, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

 Published : Jun 12, 2026 12:08 am IST,  Updated : Jun 12, 2026 12:08 am IST

Delhi Crime: दिल्ली के सीलमपुर में एक मामूली सी बात पर शख्स ने हथौड़ा से वार कर के पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी पति को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली मर्डर: हथौड़े से वार कर पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार- India TV Hindi
दिल्ली मर्डर: हथौड़े से वार कर पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार Image Source : INDIA TV

Delhi Murder Case: दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने बड़ी बेरहमी के साथ हथौड़ा से वार के अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौका से फरार हो गया। आरोपी की पहचान दाऊद इसहाक खान (36) के तौर पर हुई है। पूरा मामला उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर थाना क्षेत्र का है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी सनकी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के कुछ ही घंटों के भीतर दबोचा गया कातिल पति

पुलिस के अनुसार, गुरुवार को तड़के सीलमपुर थाने को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर कथित तौर पर हमला किया और मौके से फरार हो गया। अधिकारियों ने बताया कि गौतमपुरी इलाके में स्थित घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस दल को 35 वर्षीय महिला का शव मिला। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

अधिकारियों के अनुसार, सीलमपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर, टीम ने आरोपी का पता लगाया और घटना के कुछ घंटे के भीतर ही उसे गिरफ्तार कर लिया। 

मामूली विवाद बना पत्नी की हत्या की वजह

पुलिस अधिकारियों मुताबिक, पूछताछ के दौरान, आरोपी ने कथित रूप से खुलासा किया कि उसके और उसकी पत्नी के बीच मामूली बात पर बहस हो गई थी, जिसके दौरान उसने अपनी पत्नी पर छोटे हथौड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी। अधिकारियों ने बताया कि उसकी निशानदेही पर छोटा हथौड़ा और घटना के समय उसके द्वारा पहने गए कपड़े बरामद कर लिए गए।

ये भी पढ़ें-

दिल्ली में खौफनाक वारदात, लूट के बाद यूपी के रहने वाले मुस्लिम शख्स की हत्या; दो गिरफ्तार

Ex-गर्लफ्रेंड के बाल खींचकर सड़क पर घसीटा, भागते हुए सोसाइटी के गेट में मारी टक्कर; दिल्ली पुलिस के सिपाही की करतूत CCTV में कैद

दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुआ मोस्ट वांटेड गैंगस्टर वेंकटेश गर्ग, जॉर्जिया में बैठकर चला रहा था वसूली गिरोह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।