1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स में लगी भीषण आग, देखें Video

दिल्ली के श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स में लगी भीषण आग, देखें Video

दिल्ली के श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, आग पहले कॉलेज के लाइब्रेरी में लगी है।

श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स में आग।- India TV Hindi
Image Source : ANI श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स में आग।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से आग लगने की भयानक घटना सामने आ रही है। इस बार आग लगने की घटना दिल्ली के प्रसिद्ध श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स में सामने आई है। आग लगने का जो वीडियो सामने आया है उसे देखकर लोगों का दिल दहल उठा है। जानकारी के मुताबिक, इस आग पर काबू पाने के लिए दिल्ली फायर सर्विस को 11 दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजना पड़ा है।

पहले कॉलेज की लाइब्रेरी में लगी आग

दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स में गुरुवार को आग लगने की घटना सामने आई है। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, आग सबसे पहले कॉलेज की लाइब्रेरी में लगी थी। फायर सर्विस ने 11 दमकल की गाड़ियो को मौके पर भेजा और सुबह करीब 9.40 बजे आग पर काबू पा लिया गया। कॉलेज में कूलिंग ऑपरेशन जारी है।

कोई भी घायल नहीं 

दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि "सुबह करीब आठ बजकर 55 मिनट पर लगी आग ने चार मंजिला पुस्तकालय की पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया।" अधिकारियों ने बताया है कि इस पूरी घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है। आग लगने के कारण और अन्य चीजों के बारे में आगे की जांच की जा रही है।

दिल्ली हाट बाजार में लगी थी आग

इससे पहले मई महीने की शुरुआत में राजधानी दिल्ली में स्थित प्रसिद्ध 'दिल्ली हाट बाजार' में भी भयानक आग लग गई थी जिसमें करीब 30 दुकानें जलकर खाक हो गई थीं। आग इतनी ज्यादा थी कि इसे बुझाने के लिए दमकल की 14 गाड़ियों को मौके पर मशक्कत करनी पड़ी थी। घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं आई थी।

ये भी पढे़ें- दिल्ली-एनसीआर में आज क्यों देखने को मिली धूलभरी हवा, जानें क्या बोले IMD के वैज्ञानिक

दिल्ली में इन जगहों पर स्मार्ट, कैशलेस पार्किंग सिस्टम शुरू करेगा नगर निगम, कहीं आपका इलाका भी तो शामिल नहीं, जानें