1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली-एनसीआर में आज क्यों देखने को मिली धूलभरी हवा, जानें क्या बोले IMD के वैज्ञानिक

दिल्ली-एनसीआर में आज क्यों देखने को मिली धूलभरी हवा, जानें क्या बोले IMD के वैज्ञानिक

 Edited By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : May 15, 2025 01:35 pm IST,  Updated : May 15, 2025 01:35 pm IST

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह धूलभरी हवा देखने को मिले। इसे लेकर मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि राजस्थआन में बन रहे प्रेशर ग्रिड के कारण ऐसा देखने को मिला है। संभावना है कि आगामी 2 दिनों तक दिल्ली में धूलभरी हवा देखने को मिल सकती है।

Why was dusty air seen in Delhi-NCR today know what IMD scientists said- India TV Hindi
दिल्ली-एनसीआर में आज क्यों देखने को मिली धूलभरी हवा Image Source : PTI

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर इलाके में आज सुबह अजीब मौसम देखने को मिला। दिल्ली एनसीआर की सड़कों पर चारों तरफ धूल भरी हवा देखने को मिली। लेकिन ऐसा क्या है कि दिल्ली-एनसीआर में आज धूलभरी हवा देखने को मिली। दरअसल राजस्थान में प्रेशर ग्रिड बन रहा है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने इसे लेकर कहा, 'राजस्थान के कई इलाकों में तापमान एकदम तेजी से बढ़ रहा है। वहीं कहीं पर एकदम से तापमान कम हो रहा है। इस कारण राजस्थान में एक प्रेशर ग्रिड तैयार हो रहा है। ऐसे में राजस्थान में जो धूलभरी आंधी चल रही है, वही पंजाब और हरियाणा को पार करके दिल्ली-एनसीआर तक आ गई।' 

क्या बोले वरिष्ठ वैज्ञानिक

वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने आगे कहा कि राजस्थान इस तरह की मौसमी गतिविधि 2 से 3 दिन तक देखने को मिल सकती है। वहीं दिल्ली में आने वाले 1 से 2 दिन इसी तरह का डस्ट स्टॉर्म देखने को मिल सकता है। बता दें कि मौसम विभान ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों के लिए हीटवेव यानी लू चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है। अगर दिल्ली के तापमान की बात करें तो गुरुवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगी। 

जानें कहां कितना रहेगा तापमान

वहीं अन्य राज्यों के मौसम की बात करें तो नोएडा में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, पटना में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री, लखनऊ में अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री, जयपुर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री, भोपाल में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, मुंबई में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री, जम्मू में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, कोलकाता में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री, कानपुर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाली है।

(रिपोर्ट- अनामिका गौड़)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।