A
Hindi News दिल्ली दिल्ली के करोलबाग में गफ्फार मार्केट में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची

दिल्ली के करोलबाग में गफ्फार मार्केट में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची

दिल्ली के करोलबाग में स्थित प्रसिद्ध गफ्फार मार्केट में आग लगने की खबर सामने आई है। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची हुई हैं।

delhi Gaffar Market, Karol Bag fire- India TV Hindi Image Source : ANI सांकेतिक फोटो।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली के प्रमुख क्षेत्रों में से एक करोलबाग के गफ्फार मार्केट में आग लग गई है। दिल्ली फायर सर्विसेज ने जानकारी दी है कि गफ्फार मार्केट में आग लगने की घटना के बाद दमकल की 4 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। दिल्ली फायर सर्विस के कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

कैसे लगी आग?

करोलबाग के गफ्फार मार्केट में आग लगने के कारणों के बारे में अब तक पता नहीं लग पाया है। जानकारी के मुताबिक, ये आग सोमवार को दोपहर में लगी है। हादसे में किसी जनहानि या किसी के घायल होने की भी खबर सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग लगने के हादसे के दौरान कोई अंदर नहीं फंसा था। हादसे को लेकर अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

पहाड़गंज में भी लगी थी आग

आपको बता दें कि कुछ ही दिनों पहले दिल्ली के पहाड़गंज क्षेत्र में भी एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में आग लगने की घटना सामने आई थी। देर रात लगी आग की घटना की सूचना मिलते ही आग को बुझाने और बचाव कार्य के लिए दमकल की सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी तुरंत आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे और एक गार्ड और 5 श्रमिकों समेत छह लोगों को बचाया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच से पता लगा था कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी।

ये भी पढे़ं- दिल्ली कार एक्सीडेंट: कैसे हुई वित्त मंत्रालय के अधिकारी की मौत, किन धाराओं में दर्ज हुआ केस? देखें Video

फ्लाईओवर से रेलवे ट्रैक पर गिरी कार, ड्राइवर घायल, मुकरबा चौक के पास हुआ हादसा