1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. परमिशन 6 कमरों की और बना दिए 28..., मालवीय नगर के एक अन्य होटल की भी चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई

परमिशन 6 कमरों की और बना दिए 28..., मालवीय नगर के एक अन्य होटल की भी चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से अग्निकांड हुआ है। इस हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। इस हादसे की जांच के दौरान इलाके से भयानक लापरवाही की बात सामने आ रही है।

Delhi Malviya Nagar fire Negligence- India TV Hindi
Image Source : PTI/REPORTER मालवीय नगर में भीषण हादसा।

दिल्ली के मालवीय नगर में ऐसा हादसा हुआ है जिसने दिल्ली के साथ पूरे देश को झकझोर दिया है। मालवीय नगर में फ्लोरिस स्टे होटल में बुधवार को भयानक आग लग गई जिसमें जलकर 21 लोगों की मौत हो गई है। कुछ लोग जान बचाने के लिए होटल की खिड़की से कूद पड़े और दर्जनों लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। इधर मालवीय नगर में जिस होटल में आ लगी वहां तो बड़ी लापरवाही देखने को तो मिली ही है लेकिन इस होटल से 100 मीटर दूर मौजूद ग्रीन रेजिडेंसी होटल के निर्माण में भी बड़ी लापरवाही सामने आई है।

होटल निर्माण में बड़ी लापरवाही सामने आई

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में जिस होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हुई है उस होटल के पास 6 कमरे बेड और ब्रेकफास्ट स्कीम के तहत चलाने की परमिशन थी। लेकिन होटल मालिक ने 25 कमरे बना रखे थे। इसी तरह जिस होटल में आग लगी है उस होटल से महज 100 मीटर की दूरी पर बने ग्रीन रेजिडेंसी होटल के मालिक को भी 6 कमरों की परमिशन मिली है लेकिन ग्रीन रेजिडेंसी होटल के मालिक ने 28 कमरे बनाए हुए हैं।

Image Source : Reporterहोटल निर्माण में सामने आई लापरवाही।

बेसमेंट में भी अवैध तरीके से कमरे बनाए गए

मालवीय नगर का होटल फ्लोरिस स्टे देखते ही देखते लाक्ष्यागृह में तब्दील हो गया। होटल में ब्रेकफास्ट कर रहे 21 लोग देखते ही देखते जिंदा जल गए। मालवीय नगर के जिस होटल में आग लगी है वहां बहुत बड़ी लापरवाही सामने आई है। जानकारी के अनुसार, फ्लोरिस स्टे के पास फायर डिपार्टमेंट का NOC नहीं था। यानी फायर सेफ्टी को लेकर होटल मैनेजमेंट की तरफ से बड़ी लापरवाही हुई है। होटल को सिर्फ 6 कमरे बनाने की इजाजत मिली थी लेकिन होटल मालिक ने 25 कमरे बना लिए। होटल के बेसमेंट में भी अवैध तरीके से कमरे बनाए गए थे।

कैसे लग गई आग?

अभी तक की पड़ताल में ये खुलासा हुआ है कि आग की शुरुआत शॉर्ट सर्टिक की वजह से हुई थी। आग सुबह करीब 8 बजे आग लगी थी। बिल्डिंग के बाहर तार में शॉर्ट सर्किट हुआ। शॉर्ट सर्किट की चिंगारी बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में पहुंची और वहां आग भड़क गई। लोगों ने ग्राउंड फ्लोर का कांच तोड़कर निकलने की कोशिश की तो आग बेसमेंट में चली गई। आग की वजह से पूरा होटल जल गया कर साफ हो गया।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में मालवीय नगर इलाके में कैसे लगी आग, जलकर 21 लोगों की कैसे हुई मौत? कौन है होटल का मालिक

दिल्ली: मालवीय नगर अग्निकांड में जिंदा जल गए 21 लोग, आग की लपटों के बीच कूदी महिलाएं, देखें वीडियो