1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: मालवीय नगर अग्निकांड में जिंदा जल गए 21 लोग, आग की लपटों के बीच कूदी महिलाएं, देखें वीडियो

दिल्ली: मालवीय नगर अग्निकांड में जिंदा जल गए 21 लोग, आग की लपटों के बीच कूदी महिलाएं, देखें वीडियो

 Reported By: Atul Bhatia Edited By: Kajal Kumari
 Published : Jun 03, 2026 01:37 pm IST,  Updated : Jun 03, 2026 05:31 pm IST

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के एक होटल रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई, जिसमें 21 लोग जिंदा जल गए। मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है। आग की लपटों के बीच दो औरतें बिल्डिंग से कूदती दिखाई दे रही हैं। देखें भयावह वीडियो...

मालवीय नगर अग्निकांड में 21 लोगों की मौत- India TV Hindi
मालवीय नगर अग्निकांड में 21 लोगों की मौत Image Source : PTI

दिल्ली: मालवीय नगर में बेड एंड ब्रेकफास्ट योजना के तहत संचालित एक होटल में भीषण आग लगने से अबतक कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 37 अन्य को बचा लिया गया, जिनमें से कुछ लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग चीखते चिल्लाते हुए भागने लगे। आग होटल के बेसमेंट से लगी थी, जिसमें से धुएं का गुबार निकलता हुआ दिखाई दे रहा था। आग लगते ही लोग होटल के कमरों से निकलकर भागने लगे। फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत राहत बचाव का काम शुरू कर दिया। लेकिन दुर्भाग्यवश आग की वजह से 21 लोगों की मौत हो गई।

घटनास्थल से सामने आए भयावह दृश्यों में दो महिलाओं को आग की लपटों और घने धुएं से बचने के लिए इमारत से कूदते हुए देखा गया। उनकी हालत के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाएं जान बचाने के लिए कूद रही हैं। इस घटना में जान गंवाने वाले 21 लोगों में से कुल 11 विदेशी नागरिक हैं। ये सभी विदेशी नागरिक नाइजीरिया, मोजाम्बिक, लाइबेरिया और बांग्लादेश के रहने वाले थे।


दम घुटने और झुलसने से हुई मौतें?

दिल्ली पुलिस के अनुसार, बुधवार को दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग लगने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। घटना बुधवार की तड़के सुबह की है, जिसमें होटल के बेसमेंट में अचानक आग लग जाने से कई लोग उस इमारत के अंदर फंस गए। दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव कार्य शुरू किया। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में कई लोगों की मौत दम घुटने और झुलसने के कारण होने की आशंका जताई जा रही है।



सुबह सुबह लगी आग, मची चीख पुकार

पुलिस के अनुसार, कंट्रोल रूम को आज सुबह करीब 08:48 बजे मालवीय नगर के इस रेस्टोरेंट-होटल में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य शुरू किया। सुबह का वक्त होने के कारण अधिकांश लोग गेस्ट हाउस के कमरों में ही थे, जिससे वहां चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई, लोग बाहर निकलकर भागने की कोशिश करते रहे, लेकिन 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।