1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में मालवीय नगर इलाके में कैसे लगी आग, जलकर 21 लोगों की कैसे हुई मौत? कौन है होटल का मालिक

दिल्ली में मालवीय नगर इलाके में कैसे लगी आग, जलकर 21 लोगों की कैसे हुई मौत? कौन है होटल का मालिक

 Reported By: Shoaib Raza,,  Kumar Sonu, Edited By: Kajal Kumari
 Published : Jun 03, 2026 02:17 pm IST,  Updated : Jun 03, 2026 02:57 pm IST

दिल्ली के मालवीय नगर के एक गेस्ट हाउस के बेसमेंट में भीषण आग लग गई, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई। आग लगने के बाद कैसा मंजर था, कैसे आग लगी? प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया और इस होटल का मालिक कौन है? जानें सबकुछ...

दिल्ली के मालवीय नगर में कैसे लगी आग- India TV Hindi
दिल्ली के मालवीय नगर में कैसे लगी आग Image Source : PTI

दिल्ली: मालवीय नगर हादसे में जिस रेस्टोरेंट में आग लगी, उसे लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। उस रेस्टोरेंट के पास फायर का NoC भी नहीं था और इस रेस्टोरेंट के ऊपर बने गेस्ट हाउस में छह कमरे की ही परमिशन ली गई थी लेकिन यहां 25 कमरे बनाए गए थे। जहां आग लगी वहां मौजूद 47 लोगों में विदेशी कई छात्र भी शामिल थे। आग लगने की घटना में अब तक 21 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं। जब आग लगी तो चीखते चिल्लाते हुए लोग जान बचाने के लिए बिल्डिंग से भी कूद गए।

आग लगने की वजह का हुआ खुलासा

चश्मदीदों ने इस घटना को लेकर बताया कि जब सुबह के वक्त आग लगी तो लोग हेल्प हेल्प चिल्ला रहे थे। कई लोगों ने जमीन पर गद्दे बिछाकर होटल में फंसे लोगों की मदद करने की भी कोशिश की लेकिन होटल में लगे शीशे औऱ खिड़कियां ब्लाक थे और वह खुल नहीं पाए...साथ हीं इस होटल में सिर्फ एंट्री का ही एक दरवाजा है जो जिस पर इलेक्ट्रॉनिक लॉक लगा हुआ है। आग लगते ही जैसे ही बिजली कटी, दरवाजा पूरी तरह से लॉक हो गया और वह फिर नहीं खुला। लोगों ने यह भी बताया कि पास में ही मैक्स हॉस्पिटल है और जो लोग मैक्स में इलाज करने आते हैं वही यहां पर रुकते हैं।


सिलेंडर फटा होगा, इसी वजह से लगी होगी आग

मैक्स हेल्थकेयर के एक बयान के अनुसार, सिलेंडर विस्फोट के कारण यह घटना होने की आशंका है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद दिल्ली फायरब्रिगेड की टीम ने बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया और लोगों को बचाने की कोशिश की। हालांकि आग लगने का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस घटना की वजहों की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। 

कौन है इस होटल का मालिक

जिस होटल में यह घटना हुई, उस होटल के मालिक की पहचान लोकेश बजाज के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार, होटल के संचालन में तीन पार्टनर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इन पार्टनर्स के पास दिल्ली में कई अन्य होटल और गेस्ट हाउस भी हैं। पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां होटल के मालिक, संचालन और सुरक्षा मानकों से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।