1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. मालवीय नगर अग्निकांड मामले में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने होटल मालिक लवकेश बजाज और अकाउंटेंट को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

मालवीय नगर अग्निकांड मामले में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने होटल मालिक लवकेश बजाज और अकाउंटेंट को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड मामले में बड़ा अपडेट है। बुधवार को कोर्ट ने होटल के मालिक लवकेश बजाज और होटल के अकाउंटेंट को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

delhi malviya nagar hotel fire- India TV Hindi
Image Source : PTI दिल्ली का मालवीय नगर में होटल में लगी थी आग।

दिल्ली के मालवीय नगर में बीते दिनों एक होटल में हुए भीषण अग्निकांड मामले में लगातार कार्रवाई जारी है। बुधवार को इस दर्दनाक हादसे से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली की साकेत कोर्ट ने मालवीय नगर अग्निकांड से जुड़े होटल के मालिक लवकेश बजाज और होटल के अकाउंटेंट जय मिश्रा को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

लवकेश बजाज को चिकित्सा सुविधा मिले- कोर्ट

सामने आई जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से होटल के मालिक लवकेश बजाज और होटल के अकाउंटेंट जय मिश्रा दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की थी जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। सुनवाई के दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट भानु प्रताप सिंह ने जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि लवकेश बजाज के पास मौजूद डॉक्टर की मेडिकल पर्ची पर विचार किया जाए और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं तथा इलाज उपलब्ध कराया जाए।

फिर से कस्टडी मांग सकते हैं- पुलिस

पुलिस ने कोर्ट को बताया है कि मामले से जुड़े तथ्यों को सामने लाने के लिए होटल मालिक लवकेश बजाज और अकाउंटेंट जय मिश्रा से आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करना जरूरी था। इसी वजह से पुलिस ने जय मिश्रा की 2 दिन की पुलिस कस्टडी और होटल मालिक लवकेश बजाज की भी अतिरिक्त 2 दिन की कस्टडी मांगी थी। दिल्ली पुलिस ने कहा कि अगर भविष्य में फिर जांच में उनकी जरूरत पड़ेगी तो कस्टडी पुलिस मांग सकती है।

क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें कि बीते 3 जून बुधवार को दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक होटल में को भीषण आग लग गई थी। इस घटना में कुल 21 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में कई विदेशी नागरिक थे, जिनमें मुख्य रूप से मध्य एशियाई और अफ्रीकी देशों के निवासी शामिल थे। इसके अलावा कई लोग आग की चपेट में आने से घायल ङी हुए थे। इस घटना के बाद होटल के मालिक लवकेश बजाज समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जानकारी के मुताबिक, जिस होटल में आग लगी उसके निर्माण में बड़ी लापहवाही सामने आई थी। इस घटना के बाद से ही दिल्ली में अनधिकृत निर्माण के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली: मालवीय नगर अग्निकांड में 1 और मौत, पीड़ित ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, बढ़कर 22 हुआ मृतकों का आंकड़ा

अग्निकांड के बाद मालवीय नगर से करावल नगर तक अवैध निर्माण पर एक्शन, जानें दिल्ली में कहां-कहां चला बुलडोजर