1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में इन 30 रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

दिल्ली में इन 30 रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

CJP ने रविवार को दिल्ली में फिर से एंटी-CEC प्रदर्शन की कॉल दी है। फिर से CJP कार्यकर्ता जंतर-मंतर पर जाने की कोशिश कर सकते हैं। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस...- India TV Hindi
Image Source : PTI दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की।

दिल्ली में एंटी-CEC प्रदर्शन के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने 11 अक्टूबर के लिए एजवाइजरी जारी की है। जिसमें बताया गया है कि दिल्ली में 30 रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा और यह रविवार सुबह 6 बजे से लागू होगा। इसके अलावा, दिल्ली पुलिस ने लोगों से गैर जरूरी यात्रा से बचने की अपील की है। साथ ही, ये भी कहा कि जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस के इलाके में ट्रैफिक पर असर हो सकता है।

दिल्ली में इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

  1. शंकर रोड गोलचक्कर- वंदे मातरम 'T' पॉइंट (नई दिल्ली की ओर)
  2. धौला कुआं फ्लाईओवर
  3. झंडेवालान गोलचक्कर
  4. पंचकुइयां गोलचक्कर
  5. मंडी हाउस गोलचक्कर
  6. डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (W-पॉइंट)
  7. राम चरण अग्रवाल चौक (A-पॉइंट)
  8. मिंटो रोड/दीन दयाल उपाध्याय मार्ग
  9. गुरु नानक चौक
  10. चेम्सफोर्ड रोड- आउटर सर्कल कनॉट प्लेस T-पॉइंट
  11. भैरों रोड- MGM (रिंग रोड) T-पॉइंट
  12. लोधी रोड फ्लाईओवर
  13. नीला गुंबद गोलचक्कर
  14. मदरसा T-पॉइंट
  15. सम्राट होटल गोलचक्कर
  16. सरदार पटेल मार्ग- पंचशील मार्ग क्रॉसिंग
  17. भीकाजी कामा प्लेस के नीचे
  18. मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे
  19. रिंग रोड- सैन मार्टिन मार्ग T-पॉइंट
  20. अशोक रोड- जंतर मंतर रोड गोलचक्कर
  21. विंडसर पैलेस गोलचक्कर
  22. टॉल्स्टॉय-जनपथ क्रॉसिंग
  23. रेल भवन गोलचक्कर
  24. जय सिंह रोड- संसद मार्ग क्रॉसिंग
  25. आउटर सर्कल कनॉट प्लेस- बाराखंभा रोड T-पॉइंट
  26. गोल डाक खाना गोलचक्कर
  27. पटेल चौक गोलचक्कर
  28. जय सिंह रोड- अशोक रोड T-पॉइंट
  29. RML अस्पताल गोलचक्कर
  30. आउटर सर्कल कनॉट प्लेस- संसद मार्ग T-पॉइंट

यात्रियों के दिल्ली पुलिस की अपील

पहले से योजना बनाएं- अगर आप नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली होते हुए रेलवे स्टेशनों, ISBT या एयरपोर्ट जा रहे हैं, तो यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें।

गैर-जरूरी यात्रा से बचें- यात्रियों से अपील है कि वे गैर-जरूरी यात्रा न करें।

बदलते प्रतिबंध- ट्रैफिक मैनेजमेंट के उपाय बदलते रहते हैं और जमीनी हालात के आधार पर उनमें ढील दी जा सकती है या उन्हें नियंत्रित किया जा सकता है।

रविवार को फिर से दिल्ली में होगा प्रदर्शन

जंतर-मंतर के आसपास अभी पूरी तरह सन्नाटा है। सड़क पर सिर्फ दिल्ली पुलिस के जवान और सुरक्षाबल ही नजर आ रहे हैं। दिल्ली में सभी बंद मेट्रो स्टेशन खुल गए हैं। लेकिन CJP ने आंदोलन रविवार को भी जारी रखने का ऐलान कर दिया है। रविवार को फिर जंतर-मंतर जाने की CJP ने कॉल दी है। हालांकि, CJP के तीनों प्रमुख नेता अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका अभी भी दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं। आज 10 अक्टूबर दिल्ली वालों के लिए बड़ा चैलेंजिंग दिन था, लेकिन आज दिल्ली पुलिस ने हालात बेकाबू होने नहीं दिए।

ये भी पढे़ं- बड़ी खबर, सोनम वांगचुक ने सरकार को दी चेतावनी, कहा- "मैं अनशन या पदयात्रा पर विचार करूंगा"