1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के 'उद्योग भवन' मेट्रो स्टेशन का बदलेगा नाम, जानें क्या होगी नई पहचान

दिल्ली के 'उद्योग भवन' मेट्रो स्टेशन का बदलेगा नाम, जानें क्या होगी नई पहचान

दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी सामने आई है कि 'उद्योग भवन' मेट्रो स्टेशन का नाम बदला जाएगा। आइए जानते हैं कि क्या होगी इस स्टेशन की नई पहचान।

delhi udyog bhawan metro name changed- India TV Hindi
Image Source : PTI/DMRC उद्योग भवन मेट्रो का नाम बदला। (फाइल फोटो)

दिल्ली मेट्रो से जुड़ी हुई बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली के उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम अब बदल दिया गया है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जानकारी दी है कि दिल्ली के उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम अब 'सेवा तीर्थ भवन' मेट्रो स्टेशन कर दिया जाएगा। बता दें कि शुक्रवार को ही पीएम मोदी ने सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन का उद्घाटन किया है। अब सरकार 'सेवा तीर्थ' से चलेगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम सेवा तीर्थ हुआ

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब सेवा तीर्थ हो गया है। आज पीएम मोदी ने इसका अनावरण किया है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को सेवा तीर्थ भवन के नामकरण का अनावरण किया है। PMO अब साउथ ब्लॉक से नए सरकारी परिसर 'सेवा तीर्थ' में शिफ्ट हो गया है। सेवा तीर्थ में अब प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय संचालित होंगे। सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बने इस परिसर को आधुनिक, डिजिटल और पर्यावरण अनुकूल सुविधाओं से लैस किया गया है।

नए दफ्तर से पीएम मोदी के बड़े फैसले

नए नफ्तर से पीएम मोदी ने आज कई बड़े फैसले लिए हैं। किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए बड़े ऐलान किए गए हैं। लखपति दीदी का टारगेट दोगुना करके 6 करोड़ कर दिया गया है। स्टार्ट अप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.O को भी मंजूरी दी गई है। किसानों के लिए एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड 1 लाख करोड़ से बढ़ाकर 2 लाख करोड़ कर दिया गया है। वहीं, PM राहत स्कीम को भी मंजूरी मिली है इसके तहत सड़क दुर्घटना में डेढ़ लाख तक का इलाज मुफ्त होगा।

'आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हुआ निर्माण'

नए प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्रीय सचिवालय की दो इमारतों का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा है कि इन इमारतों का निर्माण भारत के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए किया गया है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन को देश की जनता को समर्पित करता हूं।

ये भी पढ़ें- 'जहां से देश चले वह जगह प्रेरणादायी होनी चाहिए', सेवा तीर्थ से पहले संबोधन में बोले PM मोदी

अब 'सेवा तीर्थ' से चलेगी सरकार, PM मोदी ने किया उद्घाटन, सुरक्षा और तकनीक जानकर दंग रह जाएंगे