नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार का दिन यहां की दिल्ली यूनिवर्सिटी में हंगामा भरा रहा। दरअसल, दिल्ली यूनिवर्सिटी के गेट पर दिन भर जबरदस्त हंगामा हुआ। असल में दिल्ली यूनिवर्सिटी के आर्ट फैकल्टी के गेट पर UGC के समर्थन में कुछ छात्र जमा हुए थे। तभी कुछ यूट्यूबर्स के साथ उनकी बहस हुई। इसके बाद राइट विंग के छात्र भी वहां पहुंच गए और हंगामा बढ़ गया। देखते ही देखते धक्का-मुक्की हुई और दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। इसके बाद दोनों पक्ष मौरिस नगर थाने शिकायत लेकर पहुंचे। यहां भी दोनों पक्षों की ओर से नारेबाजी की गई है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
प्रोटेस्ट के दौरान हुआ हंगामा
बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के आर्ट फैकल्टी के गेट पर UGC के समर्थन में चल रहे प्रोटेस्ट में हंगामा हो गया। लेफ्ट विंग के छात्र संगठन यूजीसी के समर्थन में शुक्रवार की दोपहर 1 बजे प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन की कवरेज के लिए पहुंचे कुछ यूटूबर्स के साथ कहासुनी हुई। बात इतनी बढ़ी की धक्का मुक्की तक की नौबत आ गई। तभी इस हंगामे की जानकारी राइट विंग से जुड़े छात्रों को मिली। फिर दोनों तरफ के छात्रों के बीच हंगामा और अधिक बढ़ गया।
थाने में भी की नारेबाजी
राइट विंग के छात्रों का कहना है कि यूटूबर महिला पत्रकार की जाति पूछ कर मोलेस्ट किया गया, जबकि लेफ्ट विंग के छात्रों का कहना है कि यूट्यूब चैनल के पत्रकार के साथ मारपीट की जा रही थी जिसमें बीच बचाव किया गया कोई जाति नहीं पूछी गई। फिलहाल दोनों ही पक्ष मौरिस नगर थाने में अपनी अपनी शिकायत लेकर पहुंच गए। थाने के बाहर भी दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की। इस हंगामे के दौरान कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिनका पुलिस मेडिकल करा रही है। इसके अलावा पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें-
CM रेखा गुप्ता ने 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का किया लोकार्पण, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का रचा नया मॉडल