A
Hindi News दिल्ली मिनटों में स्वाहा हो गई DTC की इलेक्ट्रिक बस, दिल्ली में बीच सड़क पर मच गई अफरा-तफरी; VIDEO

मिनटों में स्वाहा हो गई DTC की इलेक्ट्रिक बस, दिल्ली में बीच सड़क पर मच गई अफरा-तफरी; VIDEO

दिल्ली में आज मेहरौली-बदरपुर रोड पर डीटीसी की एक इलेक्ट्रिक बस में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया।

dtc electric bus fire- India TV Hindi Image Source : X- ANI धू-धू कर जली डीटीसी की इलेक्ट्रिक बस।

गर्मी के दस्तक देते ही दिल्ली में आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी हैं। आज दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की एक इलेक्ट्रिक बस में आग लग गई।  बस में अचानक धुआं उठता दिखा और कुछ ही देर में आग की लपटें निकलने लगी। जिसके चलते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आसमान में काले धुएं का गुबार छाया

यह घटना दक्षिण दिल्ली के महरौली-बदरपुर रोड पर हुई। यह बस मार्ग संख्या 544 पर आरके पुरम से बदरपुर बॉर्डर तक चलती है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना दोपहर 12.57 बजे मिली जिसके बाद दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। बस पूरी तरह से आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया।

हादसे का वीडियो आया सामने-

सभी यात्री सुरक्षित

समय रहते बस से सभी सवारियों को उतार लिया गया जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ। दमकल की गाड़ियों ने आग को बुझा दिया है। फिलहाल मामले को लेकर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें-

VIDEO: इंदौर एयरपोर्ट पर सूखी घास में लगी भीषण आग, दूर-दूर तक दिखीं लपटें, छाया धुएं का गुबार

मथुरा में एक शख्स प्रहलाद बनकर होलिका दहन की आग में कूद गया, सामने आया चौंकाने वाला VIDEO