दिल्ली के लाडो सराय इलाके में एनकाउंटर, शातिर बदमाश गिरफ्तार
स्पेशल सेल को जानकारी मिली थी कि बदमाश आकाश शनिवार रात 10 बजे अपने एक साथी से लाडो सराय मिलने आने वाला है, जिसके बाद स्पेशल सेल ने जाल बिछाया। पुलिस को देखते ही बदमाश आकाश ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी।
