1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. असदुद्दीन ओवैसी के दिल्ली वाले घर पर हमला, दरवाजे के शीशे टूटे मिले; पुलिस की जांच जारी

असदुद्दीन ओवैसी के दिल्ली वाले घर पर हमला, दरवाजे के शीशे टूटे मिले; पुलिस की जांच जारी

असदुद्दीन ओवैसी ने फरवरी में भी आरोप लगाया था कि राष्ट्रीय राजधानी में उनके आवास पर अज्ञात बदमाशों ने हमला किया था और दावा किया था कि 2014 के बाद से यह इस तरह की चौथी घटना है।

attack on owaisi house- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV ओवैसी के घर के दरवाजे पर लगा कांच तोड़ा

नई दिल्ली: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के दिल्ली स्थित आवास के दरवाजे पर लगे दो शीशे टूटे हुए मिले हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टूटे शीशे के आसपास कोई पत्थर या ऐसी कोई अन्य चीज नहीं मिली।

कल दोपहर 3.15 के करीब यह घटना हुई। ओवैसी के घर पर काम करने वाले युवक की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस इलाके की छानबीन कर रही है और जांच जारी है।

फरवरी में भी बदमाशों ने किया था हमला
बता दें कि ओवैसी ने फरवरी में आरोप लगाया था कि राष्ट्रीय राजधानी में उनके आवास पर अज्ञात बदमाशों ने हमला किया था और दावा किया था कि 2014 के बाद से यह इस तरह की चौथी घटना है।

(रिपोर्ट- शोएब रजा)

यह भी पढ़ें-