1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. हजरत निजामुद्दीन दरगाह में दिए जलाने के कार्यक्रम को लेकर बवाल, मैनेजमेंट कमेटी को शांति भंग होने का डर

हजरत निजामुद्दीन दरगाह में दिए जलाने के कार्यक्रम को लेकर बवाल, मैनेजमेंट कमेटी को शांति भंग होने का डर

निजामुद्दीन दरगाह मैनेजमेंट कमेटी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संगठन के मुस्लिम संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यक्रम का विरोध किया है। कमेटी का कहना है कि दिए जलाने से धार्मिक गतिविधियों में बाधा आ सकती है और शांति भंग हो सकती है।

Hazrat Nizamuddin Dargah- India TV Hindi
Image Source : PTI हजरत निजामुद्दीन दरगाह

दिल्ली की मशहूर हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह में जश्न -ए -चरागा (दिवाली के दिए जलाने) को लेकर विवाद हो गया है। 18 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संगठन के मुस्लिम संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने निजामुद्दीन दरगाह में दिवाली के दिए जलाने का एक कार्यक्रम रखा है, लेकिन निजामुद्दीन दरगाह मैनेजमेंट कमेटी ने इस कार्यक्रम का विरोध किया है। निजामुद्दीन दरगाह कमेटी ने निजामुद्दीन थाने में इस कार्यक्रम के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में आरएसएस के मुस्लिम संगठन मुस्लिम राष्ट्र मंच के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।

तहरीर में लिखा गया कि उनके बगैर जानकारी और बिना इजाजत के इस कार्यक्रम को आयोजित किया जा रहा है। तहरीर में इस बात का भी जिक्र है कि इससे पहले भी मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने अनॉथराइज्ड एक्टिविटी को अंजाम दिया है, जिसकी इजाजत नहीं ली गई थी।

Image Source : Reporter Inputहजरत निजामुद्दी दरगाह में बवाल

दिए जरूर जलाएंगे- मुस्लिम राष्ट्र मंच

तहरीर में कहा गया है कि ऐसे अनॉथराइज्ड प्रोग्राम से धार्मिक गतिविधियों में बाधा आ सकती है और शांति भंग हो सकती है। इस कार्यक्रम में आरएसएस के नेता इंद्रेश कुमार भी शामिल होने वाले हैं। मुस्लिम राष्ट्र मंच का कहना है कि वह शनिवार को जाकर दिए जरूर जलाएंगे। शुक्रवार शाम मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की हरियाणा भवन में एक बैठक भी हुई, जिसमें इंद्रेश कुमार ने पदाधिकारियों को कल के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कहा है। वहीं, कमेटी के लोग अभी भी इस कार्यक्रम का विरोध कर रहे हैं।

दिए बांट रहे मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के लोग

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के लोग दिवाली से पहले घर-घर जाकर दिए बांट रहे हैं और अखंड भारत का संदेश दे रहे हैं। दिए बांटने के दौरान संगठन से जुड़े लोगों ने कहा कि एकता में शक्ति है। ऐसे में सभी लोगों को एकजुट होकर रहना चाहिए और राष्ट्रीय एकता के लिए काम करना चाहिए।

यह भी पढ़ें-

Road Rage Case: दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर, थार ने 13 साल के बच्चे को कुचला, मौके पर गई जान

दिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'बहुत खराब', अक्षरधाम में आज दर्ज हुआ 369 AQI