1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi: पूर्व सहकर्मी की बनाई अश्लील तस्वीरें, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाकर कर दी अपलोड

Delhi: पूर्व सहकर्मी की बनाई अश्लील तस्वीरें, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाकर कर दी अपलोड

27 वर्षीय दिवांशु दिल्ली में सुभाष प्लेस के एक रेस्टोरेंट में बारटेंडर के रूप में काम करता था, जहां पीड़ित युवती भी वेट्रेस के रूप में काम करती थी। दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी, लेकिन बाद में किसी कारण दोनों की दोस्ती टूट गई थी।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO प्रतीकात्मक तस्वीर

दिल्ली में एक महिला सहकर्मी की आपत्तिजनक तस्वीरों का इस्तेमाल कर एक फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाने और उसकी जानकारियां पोस्ट करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान 27 वर्षीय दिवांशु के रूप में हुई है, जो सुभाष प्लेस के एक रेस्टोरेंट में बारटेंडर के रूप में काम करता था, जहां पीड़ित युवती भी वेट्रेस के रूप में काम करती थी। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी, लेकिन बाद में किसी कारण दोनों की दोस्ती टूट गई थी।

दोस्ती खत्म करने पर की बदला लेने की कोशिश

बाहरी दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने कहा, ‘‘जब युवती ने दोस्ती खत्म कर दी और दिवांशु को दिसंबर 2024 में नौकरी से निकाल दिया गया, तो उसने महिला के नाम से एक फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाकर बदला लेने की कोशिश की। दिवांशु ने सोशल मीडिया पर महिला का मोबाइल नंबर और आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट कर दीं।’’

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से तस्वीरों से करता था छेड़छाड़

दिल्ली के बाहरी जिले के साइबर पुलिस थाने में 11 मार्च को शिकायत प्राप्त हुई, जिसके बाद सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि आईपी एड्रेस का पता लगाकर, कॉल डिटेल रिकॉर्ड के विश्लेषण और डिजिटल निगरानी के जरिए टीम ने आरोपी का पता लगाया और छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसके पास से वह इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किया गया है जिसका इस्तेमाल तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और फर्जी अकाउंट चलाने में किया गया था। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

अलीगढ़: बेटी की शादी से पहले सास दामाद संग फरार, लाखों की नकदी और ज्वेलरी लेकर भागी

चाचा ने 6 साल की भतीजी संग किया रेप, फिर हत्या कर पड़ोसी की कार में छिपा दी लाश; कन्या भोज करने गई थी मासूम