1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. 24 साल के चाचा ने 6 साल की भतीजी संग किया रेप, फिर हत्या कर पड़ोसी की कार में छिपा दी लाश; नवमी के दिन कन्या भोज करने गई थी मासूम

24 साल के चाचा ने 6 साल की भतीजी संग किया रेप, फिर हत्या कर पड़ोसी की कार में छिपा दी लाश; नवमी के दिन कन्या भोज करने गई थी मासूम

 Written By: Shailendra Tiwari
 Published : Apr 08, 2025 07:03 am IST,  Updated : Apr 08, 2025 07:03 am IST

छत्तीसगढ़ में एक चाचा ने अपनी 6 साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फिर खुद को बचाने के लिए उसकी हत्या कर लाश पड़ोसी के कार में छिपा दी।

rape case- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE PHOTO

छत्तीसगढ़ के दुर्ग से एक दिल झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां एक 24 साल के दरिंदे चाचा ने अपनी 6 वर्षीय भतीजी को अपने हवस का शिकार बना लिया। फिर अपनी इज्जत बचाने के लिए उसकी हत्या कर दी और पड़ोसी की कार में लाश छिपा दी। मिली जानकारी के मुताबिक, बच्ची नवरात्रि के अंतिम दिन यानी 5 अप्रैल को कन्या भोज करने गई थी। बच्ची अपनी दादी के घर कन्या भोज करने गई, जहां वह दरिंदा चाचा उसे वहां मिला।

पुलिस को कार में मिली बच्ची की लाश

दुर्ग के एसीपी सुखनंदन राठौर ने जानकारी देते हुए कहा कि 5 अप्रैल को काफी देर बाद तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो घर वाले परेशान हुए और इधर-उधर ढूंढने लगे। जब काफी तलाश करने पर वह नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस स्टेशन में गुमसुदगी की शिकायत दर्ज कराई। आगे राठौर ने कहा कि इसके बाद पुलिस ने जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुटी। पुलिस को रात के समय पड़ोस में खड़ी कार के अंदर लाश मिली, उस दौरान लड़की के शरीर पर चोट के निशान थे और मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची से दुष्कर्म की बात सामने आई।

पुलिस ने किया खुलासा

पुलिस ने घटना के संबंध में तीन लोगों को उठाया और उनसे पूछताछ की। जिसके बाद कार मालिक समेत 3 लोगों में से 2 को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पूछताछ में चाचा की संलिप्तता सामने आई और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया, इसके बाद जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया।

आगे एसीपी ने कहा कि पूछताछ में आरोपी चाचा ने बताया कि जब बच्ची घर पहुंची तो उसकी दादी मंदिर गई हुई थी और आरोपी सोमेश यादव अकेला था। यादव ने बच्ची को अकेला पाकर कथित तौर पर बच्ची से दुष्कर्म किया और फिर खुद को बचाने के लिए उसकी हत्या कर दी और शव को पड़ोसी की कार में रख दिया। आरोपी को पता था कि कार रोजाना वहां खड़ी की जाती है और कार का एक दरवाजा (गेट) खुला रहता है।

पुलिस पर लगाया देरी करने का आरोप और किया पथराव

आरोपी के खिलाफ रेप,हत्या, किडनैपिंग और अन्य सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया। इस घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों और पीड़िता के परिवार के सदस्य सोमवार को मोहन नगर पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हुए और बच्ची के शव के साथ प्रदर्शन किया और पुलिस पर लापरवाही और देर से कार्रवाई करने का आरोप लगाया। लोगों ने देखते ही देखते पुलिस पर पथराव कर दिया और पुलिस की गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया, जिस कारण अधिकारियों को भीड़ को भगाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।

सीएम ने किया ट्वीट

घटना को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ट्वीट किया और घटना को अमानवीय कहा। साथ ही घटना से जुड़े लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की भी बता कही। उन्होंने ट्वीट में कहा, दुर्ग के उरला में मासूम बच्ची के साथ घटित अमानवीय घटना की जितनी निंदा की जाए, कम है। यह मानवता को कलंकित करने वाला और सभ्य समाज को गहरी चोट पहुंचाने वाला कार्य है। ऐसे अपराधियों का समाज में कोई स्थान नहीं है। हम सुनिश्चित करेंगे कि अपराधियों को समय सीमा के भीतर कठोर से कठोर सजा मिले।"

उन्होंने आगे लिखा, "कुछ संदिग्ध लोगों से पुलिस हिरासत में पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। पीड़ित परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।"

ये भी पढ़ें:

एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर बैडमिंटन कोच ने नाबालिग का किया रेप, फोन में मिली कई लड़कियों की अश्लील तस्वीरें

दिल्ली में लड़के ने लड़की पर किए चाकू से ताबड़तोड़ कई वार, बाद में खुद को भी घोंपा; हालत गंभीर

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।