A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. पैसे नहीं थे तो होटल में मांगा फ्री कमरा, नहीं मिलने पर विदेशी नागरिक ने चाकू से रेता अपना गला

पैसे नहीं थे तो होटल में मांगा फ्री कमरा, नहीं मिलने पर विदेशी नागरिक ने चाकू से रेता अपना गला

दिल्ली के पहाड़गंज के एक होटल में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब एक विदेशी नागरिक ने फ्री में रहने के लिए कमरा नहीं मिलने पर चाकू निकाल अपना गला रेत खुद को जख्मी कर लिया।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS.COM प्रतीकात्मक फोटो

दिल्ली के पहाड़गंज इलाके के एक होटल के बाहर एक विदेशी नागरिक ने अपना गला काटने की कोशिश की। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि विदेशी नागरिक ने होटल स्टाफ से फ्री स्टे के लिए रिक्वेस्ट की थी। होटल स्टाफ ने इस अनुरोध को ठुकरा दिया, जिसके बाद  उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। ये मामला पहाड़गंज के व्हाइट ग्लो होटल का है।

विदेशी नागरिक की पहचान तुर्कमेनिस्तान के रहने वाले जेहुन (29) के रूप में हुई है, जो पिछले महीने 20 जनवरी से 10 फरवरी तक व्हाइट ग्लो होटल में ठहरा था।

वापस होटल लौटा, कमरा मांगने लगा 

10 फरवरी को होटल छोड़ने के बाद वह बुधवार (11 फरवरी) को वापस लौटा और कमरा मांगते हुए कहा कि उसके पास भुगतान के लिए पैसे नहीं है। जब होटल स्टाफ ने बताया कि कोई कमरा उपलब्ध नहीं है और बिना पैसों के कमरा देने से मना किया, तो वह भड़क गया।

चाकू निकाल काटने लगा अपना गला

इस दौरान बहस के बीच जेहुन ने अचानक चाकू निकाला और अपना गला काटने की कोशिश की। होटल मैनेजमेंट ने तुरंत पास में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें काबू में किया, लेकिन तब वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था और बहुत खून बह रहा था।

घटना के समय नशे में होने की पुष्टि

पुलिस ने घायल जेहुन को तुरंत लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि घटना के समय वह काफी नशे में था।

ये भी पढ़ें-

क्लासमेट की सगाई से नाराज था छात्र, क्लासरूम में उसे मौत के घाट उतारा, फिर खुद के सिर में मार ली गोली

किराया विवाद में ऑटो ड्राइवर ने बुजुर्ग महिला को सड़क पर पटका, हाथ की हड्डी टूटी