Thursday, February 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. किराया विवाद में ऑटो ड्राइवर ने बुजुर्ग महिला को सड़क पर पटका, हाथ की हड्डी टूटी

किराया विवाद में ऑटो ड्राइवर ने बुजुर्ग महिला को सड़क पर पटका, हाथ की हड्डी टूटी

Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1 Published : Feb 12, 2026 04:50 pm IST, Updated : Feb 12, 2026 04:52 pm IST

बताया जा रहा है कि ऑटो ड्राइवर ने शुरू में 120 रुपये किराया बताया था, लेकिन गंतव्य पर पहुंचने पर उसने 160 रुपये की मांग की। इसे लेकर बहस हो गई। बढ़े हुए किराया देने के बाद भी ऑटो ड्राइवर शांत नहीं हुआ और बुजुर्ग महिला को सड़क पर धक्का दे दिया।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE (X) प्रतीकात्मक फोटो

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। ऑटो किराए को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो रिक्शा चालक ने 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सड़क पर इतनी जोर से धक्का दिया कि उसके हाथ की हड्डी टूट गई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार की है। पीड़िता रिजा जोसेफ (62) अपने रिश्तेदारों के साथ डोंबिवली के कस्तूरी प्लाजा से दावड़ी स्थित अपने घर लौट रही थी। यात्रा शुरू होने से पहले ऑटो चालक ने 120 रुपये किराया तय किया था। गंतव्य पर पहुंचने के बाद चालक ने अचानक 160 रुपये की मांग शुरू कर दी। विवाद हुआ तो पीड़िता ने बढ़ी हुई राशि का भुगतान भी कर दिया, लेकिन चालक का गुस्सा शांत नहीं हुआ।

बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना

अधिकारी ने बताया कि किराया देने के बावजूद चालक ने आरोप लगाया कि महिला ने दूरी के बारे में गलत जानकारी दी थी और अपशब्द कहना शुरू कर दिया। जब रिजा जोसेफ के किराएदार के बेटे ने बीच-बचाव कर चालक को शांत करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

जब बुजुर्ग महिला अपने रिश्तेदार को बचाने के लिए आगे आई, तो आरोपी ऑटो चालक ने इतनी जोर से धक्का दिया कि वह फुटपाथ पर गिर गई, जिससे उसके बाएं हाथ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित महिला द्वारा दिए गए बयान के बाद मनपाड़ा पुलिस ने ऑटो रिक्शा चालक के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें-

क्लासमेट की सगाई से नाराज था छात्र, क्लासरूम में उसे मौत के घाट उतारा, फिर खुद के सिर में मार ली गोली

लाहौर में लश्कर-ए-तैयबा की महिला विंग का बड़ा जमावड़ा, सामने आया Video, जानें क्या है बैठक का मकसद

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement