Thursday, February 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. लाहौर में लश्कर-ए-तैयबा की महिला विंग का बड़ा जमावड़ा, सामने आया Video, जानें क्या है बैठक का मकसद

लाहौर में लश्कर-ए-तैयबा की महिला विंग का बड़ा जमावड़ा, सामने आया Video, जानें क्या है बैठक का मकसद

Reported By : Kumar Sonu Edited By : Subhash Kumar Published : Feb 12, 2026 03:34 pm IST, Updated : Feb 12, 2026 03:36 pm IST

पाकिस्तान के लाहौर में लश्कर-ए-तैयबा की महिला विंग का बड़ा जमावड़ा देखने को मिला है। इस बैठक का Video भी सामने आया है जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होती दिख रही हैं।

lashkar women wing meeting lahore- India TV Hindi
Image Source : REPORTER/ANI लाहौर में लश्कर की महिला विंग का जमावड़ा।

पाकिस्तान और आतंकी संगठनों के बीच संंबधों के बारे में पूरी दुनिया जानती रही है। समय-समय पर पाकिस्तान में आतंकी संगठनों का खुलेआम जमावड़ा भी देखने को मिलते रहता है। अब एक बार फिर से पाकिस्तान के लाहौर में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की बड़ी बैठक आयोजित की गई है। जानकारी के मुताबिक, लाहौर में लश्कर-ए-तैयबा की महिला विंग की बड़ी बैठक हुई है।

क्या है पूरा मामला?

सामने आई जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के लाहौर में स्थित ऐवान-ए-इकबाल कॉम्प्लेक्स में 9 फरवरी 2026 को लश्कर-ए-तैयबा की महिला विंग ‘तैय्यिबात’ के बैनर तले एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किए जाने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।

लश्कर की जनरल सेक्रेटरी ने की अगुवाई

सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक, लाहौर में लश्कर के इस कार्यक्रम की अगुवाई लश्कर की महिला विंग की जनरल सेक्रेटरी इफ्फत सईद ने की। इस दौरान संगठन के कई वरिष्ठ कमांडरों की पत्नियों की मौजूदगी भी बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान जिहाद के समर्थन में नारे भी लगाए गए हैं।

क्या है ऐसी बैठक का मकसद?

जानकारों का कहना है कि ऐसे मंच केवल सामाजिक कार्यक्रम नहीं होते, बल्कि विचारधारा फैलाने और नए लोगों को जोड़ने का जरिया बनते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि जब कट्टरपंथी सोच घर-घर तक पहुंचाने की कोशिश की जाती है और महिला विंग को सक्रिय किया जाता है। ऐसे में यह लश्कर की लंबे समय की रणनीति का संकेत हो सकता है। साथ ही, आतंकी संगठन की ओर से इतने बड़े आयोजन के लिए फंडिंग को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें- 'सऊदी अरब के पास भी परमाणु बम है', ईरान के पूर्व कमांडर के बयान से मचा हड़कंप, क्या पाकिस्तान ने लीक किया सीक्रेट

बांग्लादेश में मतदान से पहले एक और हिंदू की हत्या, चाय के बागान में मिली खून से लथपथ लाश

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement