A
Hindi News दिल्ली दिल्ली में कार के अंदर महिला समेत 3 के मिले शव, 2 मृतक प्रॉपर्टी डीलिंग का करते थे काम, जानिए क्या बोली पुलिस?

दिल्ली में कार के अंदर महिला समेत 3 के मिले शव, 2 मृतक प्रॉपर्टी डीलिंग का करते थे काम, जानिए क्या बोली पुलिस?

दिल्ली में एक कार के अंदर 3 शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि दो मृतक यूपी के रहने वाले थे।

दिल्ली पुलिस और घेरे में मृतक शिव नरेश- India TV Hindi Image Source : REPORTER INPUT AND PTI दिल्ली पुलिस और घेरे में मृतक शिव नरेश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके की एक कार के अंदर से रविवार को तीन शव बरामद हुए। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैली गई। पुलिस इस मामले में 2 लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच में पता चला है कि कार में जिस महिला लक्ष्मी की मौत हुई है, वो शिव नरेश की जानकार थी। दोनों काफी करीबी थे।

तीनों मृतकों की हुई पहचान

कार के अंदर मिले शवों की पहचान 76 वर्षीय रणधीर, 40 वर्षीय लक्ष्मी देवी और 47 वर्षीय शिव नरेश सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शिव नरेश और रणधीर दोनों 6 साल से प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे।

आत्महत्या का लग रहा मामला- पुलिस

पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला लगा रहा है। लेकिन कई एंगल से मामले की जांच जारी है। गाड़ी के अंदर पिछली सीट पर शिव नरेश का हेलमेट और ट्रैक शूट पड़ा हुआ मिला है।

यूपी के एटा का रहने वाला था मृतक शिव नरेश

शिव नरेश की बाइक कहां है? इसका पता नहीं चला है। शिव नरेश मूलरूप से उत्तर प्रदेश के एटा जिले के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है। 

ये भी पढ़ें: 

बस में मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती जला कर सोया कंडक्टर, आग का गोला बना वाहन, जिंदा जलकर हुई मौत-VIDEO

दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाई ओवर पर एक कार से 3 लोगों के शव बरामद, मचा हड़कंप, पुलिस की टीम मौके पर